बोल नहीं पाती थी बच्ची, तो गुस्से में मां ने दिया दर्दनाक…

बंगलुरु में एक महिला ने अपनी 7 साल की बेटी को दो बार फ्लैट से नीचे फेंका. बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है. पड़ोसियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी स्वाति सरकार (36) का अपने पति से तलाक हो चुका है. स्वाति मानसिक रूप से कमजोर है. उसकी 7 साल की बेटी श्रेया सरकार ठीक से बोल नहीं पाती थी. स्वाति उसे अक्सर बुलवाने की कोशिश करती रहती थी.
सोमवार को स्वाति ने गुस्से में आकर श्रेया को अपने फ्लैट से नीचे फेंक दिया. बच्ची की चीख सुनते ही पड़ोसी बाहर आ गए. इसके बाद स्वाति नीचे आकर श्रेया को वापस फ्लैट में ले गई. पड़ोसियों को लगा कि वह उसे अस्पताल ले जाएगी, लेकिन कुछ समय बाद उसने फिर से श्रेया को नीचे फेंक दिया.
मंदिर के पीछे रेप करता हुआ पकड़ा गया ये बाबा, सीधे पहुंचा जेल
इस बार नीचे गिरते ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई. पड़ोसियों ने स्वाति को बिजली के पोल से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
पुलिस ने स्वाति को हिरासत में ले लिया है. पड़ोसियों ने बताया कि स्वाति का करीब एक साल पहले पति से तलाक हो चुका है. काफी समय से उसका मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ है. उसका पति कंचन सरकार ही उनकी आर्थिक मदद करता था





