JioPhone: टार्गेट से ज्यादा हुई बुकिंग, इस दिन से मिलेगा फोन

JioPhone के लिए प्री बुकिंग 24 अगस्त की शाम से शुरू हुई. इसके लिए कस्टमर्स ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की हैं. कुछ समय के लिए वेबसाइट क्रैश भी कर गई. हालांकि इसके बाद बुकिंग शुरू हुई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जियो के 4G फीचर फोन के लिए 3-4 मिलियन कस्टमर्स ने बुकिंग कराई है. हालांकि जियो ने अभी तक आधिकारिक आंकड़े नहीं बताए हैं.  

JioPhone: Bookings More Than Target, Phone From This Day

प्री बुकिंग फिलहाल दो दिन तक चली और शनिवार से कंपनी ने इसे बंद कर दिया है. फिलहाल न तो ऑनलाइन और न ही ऑफलाइन प्री बुकिंग हो रही है. हालांकि इसके लिए भी कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा है. लेकिन वेबसाइट पर लिखा है कि लाखों लोगों ने जियो फोन को प्री बुक किया है. प्री बुकिंग फिर से शुरू होने पर हम आपको जानकारी देंगे.

5 सितंबर को लॉन्च होगा दो रियर कैमरे वाला शाओमी का ये फोन

गौरतलब है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 40वीं एनुअल जेनरल मीटिंग के दौरान कंपनी ने कहा था कि हर हफ्ते 50 लाख जियो फोन उपलब्ध कराए जाएंगे. लेकिन प्री बुकिंग को टार्गेट से बेहतर रिस्पॉन्स मिला है. जियो के एक प्रवक्ता ने ईटी से बताया है कि कस्टमर्स अभी भी प्री बुकिंग के लिए रजिस्टर कर सकते हैं और बाद में इसके लिए प्री बुकिंग शुरू होगी. लेकिन यह साफ नहीं किया गया है कि प्री बुकिंग शुरू कब से होगी.

कनॉट प्लेस टेलीपैथी मोबाइल स्टोर के मोहित अरोड़ा काफी पहले से JioPhone के लिए प्री बुकिंग ले रहे हैं. जियोफोन ऐलान के बाद से हर दिन लगभग 150 लोग इसके बारे में पूछने आते हैं. अभी तक 1,600 से ज्यादा लोगों ने प्री बुकिंग करा ली है. उन्होंने बताया है कि 8  से 12 सितंबर से युनिट्स आ सकते हैं.

कंपनी ने जियो फोन के फीचर्स जारी कर दिए हैं.

इस जियोफोन में वॉयस कमांड्स के जरिए टास्क कर सकते हैं. इसकी स्क्रीन 2.4 इंच की है और इसमें एफएम रेडियो और टॉर्चलाइट दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 4GB की होगी जिसे माइक्रो एसडी कार्ड से बढ़ा कर 32GB तक किया जा सकता है.  इस फोन के साथ केबल दिया जाएगा जिसके जरिए इसके कॉन्टेंट को टीवी में भी देखा जा सकेगा. हालांकि इसके लिए 303 रुपये वाला प्लान लेना होगा.

फिलहाल यह साफ नहीं है कि इस फोन में व्हाट्सऐप चलाया जा सकेगा कि नहीं .हालांकि हाल ही में एक रिपोर्ट आई थी जिसमें कहा गया था कि व्हाट्सऐप के साथ जियो बातचीत कर रही है और आने वाले समय में व्हाट्सऐप का एक खास वर्जन लॉन्च किया जाएगा जो सिर्फ जियोफोन पर चलेगा. हालांकि न तो व्हाट्सऐप और न रिलायंस जियो ने इस पर आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहा है.

 
Back to top button