रात में दूसरी जगह सोता मिला पति, तो इधर बिजनेसवुमन ने बेडरूम में दे दी जान

जयपुर।राजस्थान के प्रतिष्ठित दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के मालिक प्रेम सुराना की बेटी शुभांगना राज सावलानी ने सुसाइड कर लिया है। शुभांगना के पति ने बताया कि वह काफी समय से डिप्रेशन में थी। शुभांगना राज ने सी-स्कीम स्थित गोखले मार्ग के अपने घर पर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जिस रात महिला ने सुसाइड की पति घर पर नहीं था, वो दूसरी जगह रुकने का कहकर घर से गया था। Sleeping at the other place at night, husband, then here, the businesswoman has given in the bedroom

एजुकेटर थी शुभांगना राज….

– 40 साल की शुभांगना खुद जसोदा देवी कॉलेजेज़ एंड इन्स्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन थीं।
– शुभांगना शुक्रवार रात को अपने बेटे के साथ डिनर करके अपने बेडरूम में सोने चली गई थी। शायद शुभांगना ने रात के समय ही सुसाइड कर लिया था।
– शुभांगना ने जब शनिवार को देर तक अपना कमरा नहीं खोला तो बेटे मिहिर सावलानी और नौकरानी ने कमरे का दरवाजा खोला।
– मिहिर सावलानी और नौकरानी ने कमरा खोले जाने पर देखा कि शुभांगना फंदे से लटकी हुई है।

– परिजन उन्हें एसएमएस अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शुभांगना के कमरे को सील कर दिया है। सोमवार को परिजनों की उपस्थिति में कमरे की तलाशी ली जाएगी।

ये भी पढ़ें:- उत्तराखंड रवाना हुई सारा अली खान, मीडिया देख ऐसे जोड़े हाथ…

शादी के बाद शुभांगना ने बदला था नाम

– शुभांगना के पिता प्रेम सुराना ने बताया कि उनकी बेटी का शादी से पहले नाम रुचिरा सुराना था, लेकिन राजकुमार सावलानी लव मैरिज के बाद रुचिरा ने अपना नाम बदलकर शुभांगना राज सावलानी कर लिया था।
– शुभांगना और राजकुमार सावलानी के दो बच्चे है बड़ी बेटी का नाम वृद्धि सावलानी और बेटा मिहिर सावलानी।
– शुभांगना दीपशिखा ग्रुप से अलग जसोदा देवी कॉलेजेज़ एंड इंस्टीट्यूशन्स चलाती थीं।
– शुभांगना के पति राजकुमार सावलानी अलग व्यवसाय करते हैं। शुभांगना के पति राजकुमार सावलानी के मुताबिक शुक्रवार की रात वे सीतापुरा स्थित कॉलेज में ही रुके हुए थे।
– घटना की सूचना उन्हें शनिवार सुबह बेटे ने फोन पर दी थी। राजकुमार ने बताया कि शुभांगना कई दिनों से अवसाद से ग्रस्त थी। उनके मुताबिक संभवत: शुभांगना अपने काम को लेकर परेशान थीं।
– फिलहाल अशोक नगर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Back to top button