भोपाल में बारिश से कई इलाके 4 घंटे अंधेरे में डूबे
भोपाल. रविवार रात हुई बारिश के दौरान पुराने शहर के ज्यादातर इलाकों में शाम साढ़े छह बजे से रात साढ़े 10 बजे तक बिजली गुल रही। प्रोफेसर काॅलोनी से लेकर लालघाटी और सुभाष नगर से लेकर करोंद तक ज्यादातर इलाके अंधेरे में रहे। बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि लालघाटी स्थित 132 केवी क्षमता के सब स्टेशन की लाइन में फाल्ट हो गया था। कमला नेहरू अस्पताल सब स्टेशन में भी फाल्ट हो गया था। इससे बिजली गुल रही।

पेड़ गिरे, घरों में जमा हुआ पानी..
ये भी पढ़ें:- अभी अभी: बाबा की बेटी बोली-पापा मेरे बिना नहीं रह सकते, मैं भी जेल में…!
चूना भट्टी, चार इमली, कोलार रोड और लिंक रोड नंबर 2 पर जगह -जगह पेड़ गिर गए। इसके अलावाअयोध्या नगर, शास्त्री नगर, अशोका गार्डन के कई मकानों में पानी भरा गया।





