फेसबुक फ्रैंड से हुआ एकतरफा प्यार, आईडी हैक कर आशिक ने किया ये…
जबलपुर.राइट टाउन निवासी एक युवक को फेसबुक फ्रैंड से एकतरफा प्यार हो गया। वह बार-बार मैसेज भेजने लगा। जब युवती ने एेतराज किया तो उसने युवती की फेसबुक आईडी हैक कर ली। युवती की शिकायत पर स्टेट सायबर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 सी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। स्टेट सायबर पुलिस के प्रभारी हरिओम दीक्षित ने बताया कि गढ़ा निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई कि कोई उसकी फेसबुक आईडी हैक कर उसे अश्लील मैसेज भेज रहा है। किसी लड़की के नाम से उसे अात्महत्या करने की धमकी दी जा रही है।
जांच में पाया गया कि राइट टाउन निवासी राहुल विश्वकर्मा की युवती से फेसबुक पर दोस्ती हुई। जब युवक उसे बार-बार मैसेज भेजने लगा तो युवती ने उससे बात बंद कर दी। इसके बाद राहुल ने युवती की फेसबुक आईडी हैक कर अश्लील मैसेज भेजने लगा। जांच के बाद सायबर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





