अभी अभी: रवाना हुए जज, कुछ ही देर राम रहीम को लेकर आएगा फैसला

सीबीआई की विशेष अदालत दो साध्वियों से दुष्कर्म के दोषी डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा का फैसला आज 2.30 बजे हो जाएगा। सजा सुनाने के लिए जज जगदीप सिंह रोहतक के लिए निकल गए हैं। माना जा रहा है कि जज 40 मीनट में रोहतक पहुंच जाएंगे। फैसले के बाद उन्हें जान के खतरे को देखते हुए सजा सुनाने के बाद गुप्त स्थान पर भेजा जाएगा।Judge Jagdeep Singh leaves for Rohtak

यह पहली बार होगा जब हरियाणा के किसी जेल परिसर में अदालत लगाकर सजा सुनाई जाएगी। फैसले के चलते पूरी जेल के आसपास भारी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं वहीं रोहतक में भी चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

बाबा की वजह से शर्मसार हुआ पूरा देश! चीन बोला-पहले डेरे से निपट…!

हरियाणा के साथ पंजाब भी हाई अलर्ट पर है। हरियाणा में सभी निजी और सरकारी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान सोमवार को बंद रहेंगे। रोहतक, सिरसा में सेना सतर्क पंचकूला में हुई आगजनी से सबक लेते हुए रोहतक में पुलिस और सुरक्षा बलों को मौके पर ही तुरंत एक्शन लेने की छूट रहेगी।

अभी अभी: बाबा की बेटी बोली-पापा मेरे बिना नहीं रह सकते, मैं भी जेल में…!

मोर्चा संभाले जवानों को संदिग्ध गतिविधि पर असामाजिक तत्वों को गोली मारने के निर्देश दिए गए हैं। सुबह से ही पूरा रोहतक और सिरसा सेना की निगरानी में रहेगा। पूरे जेल परिसर की सुरक्षा कड़ी करते हुए रोहतक में अर्ध सैनिक बलों की 23 कंपनियां तैनात की गई हैं। सेना स्टैंड बाई पर रहेगी। शुक्रवार को फैसले के बाद भड़की हिंसा में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है।

कितनी सजा संभव

-धारा 376 : दुष्कर्म के दोषी को इसमें न्यूनतम सात साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान।

-धारा 506 : जान से मारने की धमकी के जुर्म में दो साल तक जेल और जुर्माना।

-धारा 354 : छेड़छाड़ के दोष में दो साल तक कैद और आर्थिक जुर्माना।

Back to top button