रनवे पर दौड़ रहे विमान के इंजन का हिस्सा टूटा, 18 दिन में दूसरा हादसा टला

नई दिल्ली. इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एअरपोर्ट (आईजीआई) पर शनिवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। रनवे पर दौड़ रही कार्गो फ्लाइट के इंजन का एक हिस्सा टूटकर विमान के फ्यूल टैंक से टकरा गया। जिसके चलते फ्यूल का रिसाव होने लगा। समय रहते एअरलाइंस की इंजीनियरिंग टीम और दमकल विभाग ने रिसाव रोक दिया। The part of the engine running the runway is broken
मामले में जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घटना के बाद 35 मिनट तक रनवे बंद रहा। इससे पहले 9 अगस्त को इथोपियन एअरलाइंस के विमान का विंग एअर इंडिया के विमान से टकरा गया था। हालांकि किसी को नुकसान नहीं हुआ था।

ये भी पढ़ें:- मोदी के खिलाफ! आज लालू की रैली में शामिल होंगें ये दिग्गज नेता

एअरपोर्ट के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, दस लाख किलो से अधिक तंबाकू ले जा रही काम एअरवेज की कार्गो फ्लाइट को शाम 4.30 बजे काबुल के लिए रवाना होना था। करीब 4.34 बजे फ्लाइट उड़ान भरने के लिए रन-वे 29/11 पर पहुंची। उड़ान भरने के लिए जैसे ही विमान ने रफ्तार भरी, तभी विमान के दूसरे इंजन का एक हिस्सा टूट गया और बाएं विंग में स्थित फ्यूल टैंक से टकरा गया।
Back to top button