आज ‘मन की बात’ करेंगें पीएम मोदी, डेरा हिंसा पर रख सकते है विचार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11 बजे रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देश की जनता को संबोधित करेंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे है कि इस मौके पर पीएम मोदी हरियाणा में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के फैसले के बाद हुई हिंसा और बिहार में बाढ़ से हुई मौतों पर अपने विचार रख सकते हैं।
अभी अभी: आर्मी चीफ बोले- चीन बॉर्डर पर तैयार रहे सेना, कभी भी हो…!

‘मन की बात’ का 35वां एपिसोड
बता दें कि यह प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 35वां एपिसोड होगा। इस कार्यक्रम को सुनने के लिए देशभर में स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के केंद्रों में खास तैयारी की गई है। खबरों के मुताबिक देश भर के साइ केंद्रों के अधिकारियों को ऐसा करने के लिए कहा गया है। सूत्रों की मानें तो आज पीएम मोदी 2020 टोक्यो ओलिंपिक के बारे में भी अपने विचार खिलाड़ियों से शेयर कर सकते हैं।
मोदी के खिलाफ! आज लालू की रैली में शामिल होंगें ये दिग्गज नेता
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार में बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया और हालात को देखते हुए पीएम ने बिहार को 500 करोड़ रुपए की तत्काल सहायता राशि देने का ऐलान भी किया।





