अपनी माँ के लिए मरियम नवाज ने शुरू किया चुनाव प्रचार

पाकितस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज ने शनिवार को आधिकारिक रूप से लाहौर की एन-120 संसदीय सीट पर उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार शुरू किया. इस सीट से उनकी मां कुलसुम नवाज चुनाव लड़ रही हैं.
अभी अभी: वीडियो: बंदर और मुर्गी का ये प्यार देख, आपकी आंखों में आ जाएगे आसूं
द ‘नेशन डेली’ की खबर के मुताबिक, लाहौर में शरीफ परिवार की रिहाइश जाती उमरा से मरियम रवाना हुईं. उनके साथ बड़ी संख्या में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) समर्थक चुनाव प्रचार अभियान के लिए निकले. उन्होंने बाद में पीएमएल-एन के स्थानीय नेताओं के साथ उपचुनाव की रणनीति को लेकर बैठक की.





