लंदन तक दिखा राम-रहीम विवाद का असर, ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी एडवाइस

बलात्कार के एक मामले में सीबीआई कोर्ट द्वारा गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार जाने के बाद देश के कई राज्यों में सुलगी आग की आंच सात समंदर पार पहुंच चुकी है। ब्रिटेन ने भारत की यात्रा कर रहे अपने नागरिकों को सुरक्षा एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि आगे और हिंसा भड़कने की आशंका जताई है।
ब्रिटेन सरकार ने नागरिकों को जारी की एडवाइजरी
ब्रिटेन सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी में भारत जाने वाले यात्रियों को स्थानीय अधिकारियों की सलाह मानने, स्थानीय मीडिया पर नजर रखने को कहा गया है। वहीं मुसाफिरों को अपनी यात्रा कंपनी के संपर्क में रहने के लिए भी कहा गया है। एडवाइजरी में लोगों को कहा गया है कि हिंसा की वजह से 28 अगस्त तक चंडीगढ़ का ब्रिटिश काउंसिल कार्यालय और ब्रिटिश उप उच्चायोग बंद रहेगा। वहीं इस दौरान सड़क और रेल यात्रा भी प्रभावित रह सकती है।
इसे भी पढ़े: 3 महीने में इस राष्ट्रपति ने मेकअप पर खर्च किए 19 लाख से ज्यादा
आपको बता दें कि शुक्रवार को दो साध्वियों के साथ यौन शोषण के आरोप में डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सीबीआइ कोर्ट ने दोषी ठहरा दिया। सजा का एलान सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से होगा।फैसला आते ही हरियाणा के पंचकूला में हजारों डेरा समर्थक आगजनी व पथराव करने लगे। देखते ही देखते चारों ओर हिंसा और आगजनी फैल गई।





