14 लाख हज यात्री हज के लिए पहुंचे सऊदी अरब

निया भर से करीब 14 लाख मुस्लिम हज के लिए सऊदी अरब पहुंच चुके हैं. यहां अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उम्मीद की जा रही है कि इस साल हज में 20 लाख से ज्यादा लोग शामिल होंगे.14 million Haj pilgrims

सरकारी सऊदी प्रेस एजेंसी ने पासपोर्ट अधिकारियों के हवाले से कहा कि अब तक 13,13,946 लोग हवाई जहाज से पहुंचे हैं जबकि 79,501 सड़क के रास्ते से और 12,477 लोग समुद्री रास्ते से आए हैं. यह संख्या पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 33 प्रतिशत ज्यादा है.

इसे भी पढ़े: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान में बढाई अपने सैनिकों की संख्या

स्थानीय मीडिया के अनुसार इन लोगों में करीब 400 कतरी हजयात्री भी शामिल हैं.

Back to top button