खुशखबरी: अब इन मेट्रो स्टेशनों पर निशुल्क वाईफाई सेवा शुरू…

दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार को ब्लू लाइन के सभी 50 मेट्रो स्टेशनों पर हाईस्पीड वाई-फाई सेवा शुरू कर दी।

Free WiFi service on metro stations
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने अपने बयान में कहा कि वाईफाई का इस्तेमाल करने के लिए यात्री पंजीकरण करने के बाद वाईफाई विकल्प सर्च करके और ‘ओई डीएमआरसी फ्री वाईफाई’ को चुनकर अब द्वारका सेक्टर-21 और वैशाली/नोएडा सिटी सेंटर के बीच के स्टेशनों पर इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं।

डीएमआरसी ने कहा कि इस सुविधा से यात्री स्टेशन परिसर के अंदर सभी मानक इंटरनेट एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकेंगे।

अगले छह से नौ महीनों के अंदर येलो लाइन (हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली) पर भी इस सुविधा को शुरू करने की उम्मीद जताई गई है।

Back to top button