बड़ी खबर: राष्ट्रपति भवन में बहादुर शेर का हुआ भव्य स्वागत

पांच दिन के भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा का राष्ट्रपति भवन में भव्य स्वागत हुआ है। इससे पहले बुधवार को उन्होंने पीएम मोदी ने मुलाकात की और कई मुद्दों पर बातचीत भी की। दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय संबंधो पर और व्यापार व निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के संबंधों को और अधिक आगे बढ़ाने के तरीकों पर भी विचार किया। साथ ही नेपाल के पीएम शेर बहादुर और उनकी पत्नी ने राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित की।नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर

गौरतलब है कि नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचे है। बता दें कि डोकलाम विवाद के बीच नेपाल के पीएम भारत पहुंचे हैं। डोकलाम विवाद के चलते शेर बहादुर के भारत दौरे पर चीन अपनी नजरे बनाए हुए हैं। वहीं देउबा को लेने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खुद एयरपोर्ट पहुंची थी।

अभी अभी: जियो फोन की बुकिंग हुई शुरू, यहाँ करें ऑनलाइन बुक

नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद शेर बहादुर देउबा चीन के बजाय भारत का दौरा करने का फैसला किया। वह पहली बार भारत आधिकारिक दौरे पर आए हैं। उन्होंने जून में नेपाल के प्रधानमंत्री का पद संभाला था। बता दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च स्तर का व्यापार प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि नेपाल भारत के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करना चाहता है।

माना जाता है कि नेपाल के मौजूदा प्रधानमंत्री देउबा भारत की ओर किसी अन्य पड़ोसी देश में मुकाबले ज्यादा झुकाव रखते हैं। वह पूर्व नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के मुकाबले भारत के ज्यादा करीब हैं। गौरतलब है कि चीन के कुछ दिनों पहले डोकलाम मुद्दे को लेकर नेपाल के राजनयिक से मुलाकात की थी।

वहीं नेपाल के उप प्रधानमंत्री कृष्ण बहादुर ने डोलाम मुद्दे पर नेपाल की स्थिति साफ करते हुए बताया कि वह तटस्थ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि नेपाल बॉर्डर विवाद में नहीं पड़ेगा। नेपाल, चीन और भारत के बीच शांति चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को बॉर्डर विवाद राजनयिक तरीके से सुलझाना चाहिए।

Back to top button