अमर स‍िंह ने सपा पार्टी और अखिलेश के बारे में कहा कुछ ऐसा…

  • लखनऊ.अमर स‍िंह ने मंगलवार को द‍िल्ली में यूपी से जुड़े कई मुद्दाें पर बात की। गोरखपुर में हुई बच्चों की मौत पर उन्होंने कहा क‍ि योगी सरकार बीमारी से बचने के उपाय कर ले। वहीं, यूपी के हेल्थ म‍िन‍िस्टर सिद्धार्थनाथ सिंह के बयान पर कहा क‍ि उनका बयान संवेदनशील नहीं, संवेदनहीन था।अमर स‍िंह ने सपा पार्टी और अखिलेश के बारे में कहा कुछ ऐसा...

     अख‍िलेश पर साधा न‍िशाना…

    – मंगलवार को ही इटावा में लंबे समय के बाद मुलायम और श‍िवपाल एक साथ मंच पर द‍िखे। उनके श‍क्त‍ि प्रदर्शन को लेकर अमर सिंह ने कहा, ”अच्छी बात है कि पार्टी फिर से एकजुट होने की कोशिश कर रही है, लेकिन अखिलेश को सिर्फ सत्ता दिखती है।”
    – ”वे कभी भी पार्टी में अब दोबारा एक साथ नजर नहीं आएंगे। उनको सिर्फ परिवार, सत्ता और अपनी कुर्सी दिखती है।”

    बीजेपी को नुकसान नहीं

    – अमर सिंह ने आगे कहा, ”व‍िपक्षी दल इलाहाबाद की फूलपुर सीट पर मायावती को चुनाव लड़ा सकते हैं। हालांक‍ि, अखिलेश और मायावती के एक होने से भी बीजेपी को नुकसान नहीं होगा।”

    मुलायम ने कहा- चीन और पाक‍िस्तान से खतरा

    – आजादी की 70वीं सालगिरह के मौके पर इटावा में लंबे समय बाद मुलायम और शिवपाल यादव एक साथ एक मंच पर नजर आए। इस दौरान मुलायम सिंह ने कहा, ”देश को इस वक्त सबसे बड़ा खतरा चीन और पाकिस्तान से है। चीन और पाक का गठंबधन देश के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं। देश की सेना सबसे ताकतवर है। देश का जवान और किसान ही हमारे देश की ताकत हैं।”

    ये भी पढ़ें:- RBI रचेगा इतिहास, इस दिन जारी करेगा 200 रुपए का नया नोट

    श‍िवपाल ने कहा- सपा को नेताजी के आदेश

    – प्रोग्राम के दौरान शिवपाल यादव ने कहा, “समाजवादी पार्टी कमजोर हो रही है। इसे कौन लोग कमजोर कर रहे हैं, इसे समझने की जरूरत है। ये पार्टी नेताजी की मेहनत से बनी है, लेकिन आज वो लोग पार्टी को कमजोर कर रहे हैं, जिन्होंने कभी मेहनत नहीं की।”
    – ”एक जनवरी को नेताजी का अपमान नहीं होता तो आज प्रदेश और देश की राजनीति दूसरी होती। नेताजी जिसे चाहते, उसे राष्ट्रपति बनाते। नेताजी के पीछे गरीब, नौजवान और किसान खड़ा है। हम चाहते हैं क‍ि सब मिलकर संकल्प करें। गरीब, किसान, बुनकर और मजदूर की लड़ाई कमजोर न होने दी जाए।”
    – ”पूरे देश का मुसलमान नेताजी की तरफ देख रहा है। नेताजी आपको जगह लेने की जरूरत है। सपा को आपके आदेश की जरूरत है। ये लोग मुलायम के लोग हैं, जितने यहां मौजूद हैं। किसान, जवान, मुसलमान को जहां भी जरूरत होगी, हम उसके साथ खड़े रहेंगे। उसके साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे।
Back to top button