कुपवाड़ा में सेना और आतंकी के बीच मुठभेड़ जारी, एक आतंकी ढेर

नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों की आतंकियों के साथ मुठभेड़ मुठभेड़ जारी है. मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है. खबरों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर लिया है. बता दें कि कश्मीर में आतंकवादियों के खिलाफ सुरक्षा बलों की ‘ढूंढो और मारो’ की रणनीति पर लगातार तेजी से काम हो रहा है.
अभी अभी: मोदी कैबिनेट में हुआ बड़ा फेरबदल! अमित शाह बनाये गये…!

हाल के दिनों में सुरक्षा बलों ने कई मोस्ट वॉन्डेट आतंकियों को ढेर किया है. सोमवार को शोपियां जिले में सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी शाहिद अहमद वानी नाम के आतंकी को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया था.
अभी अभी: तीन तलाक पर बोले पीएम मोदी, कहा- मुस्लिम महिलाओं को…!
यह मुठभेड़ उत्तर कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में चल रही है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने हंदवाड़ा के होन्गनीकोट में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और खोज अभियान चलाया. उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षाबलों ने भी इसका जवाब दिया जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई.





