विपक्ष के नेता का पद न मिलने से राबड़ी नाराज, कहा- आवाज दबा रही सरकार

पटना. पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी विधानपरिषद में विपक्ष के नेता का पद नहीं मिलने से नाराज हैं। राबड़ी ने कहा कि सरकार विपक्ष की आवाज दबा रही है। यही कारण है कि उन्हें नेता प्रतिपक्ष का पद नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में जदयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि राबड़ी बिना सुविधा के नहीं रह सकतीं। उन्हें किस बात के लिए विपक्ष के नेता का पद दिया जाए।
विपक्ष के नेता का पद न मिलने से राबड़ी नाराज, कहा- आवाज दबा रही सरकार
गौरतलब है कि जदयू के बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाने के बाद राबड़ी देवी ने विधानपरिषद में आरजेडी को नेता प्रतिपक्ष का पद देने की मांग की थी। विधानपरिषद में आरजेडी सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी नहीं है, जिसके चलते स्पीकर ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था।

सीएम और डिप्टी सीएम से मांगा इस्तीफा

दूसरी ओर विधानपरिषद में मंगलवार को हंगामा हुआ। आरजेडी और कांग्रेस के सदस्य बाढ़ राहत में सरकार की नाकामयाबी और सृजन घोटाला मामले में सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी का इस्तीफा मांग रहे थे। हंगामा शांत न होने पर विधान परिषद की कार्यवाही स्थगित कर दी गई। हाथ में पोस्टर लिए राबड़ी देवी और अशोक चौधरी के नेतृत्व में विधान परिषद के सदस्यों ने सदन से बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
Back to top button