यहां महिलाओं की नही पंडित जी की भी कट गयी चोटी

देशभर में महिलाओं की चोटी कटने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में चिंतपूर्णी में भी ऐसी ही घटना सामने आई है लेकिन यहां किसी महिला की नहीं बल्कि पंडित की चोटी कटी है। शराब का नशा आदमी की कई बार ऐसी जगहंसाई करवाता है कि कई साल की कमाई इज्जत को मिट्टी में मिलते देर नहीं लगती। क्षेत्र के एक पंडित को इसी कारण से अपनी चोटी से हाथ धोना पड़ा।

इस पंडित के कई यजमान हैं, लेकिन शुक्रवार रात को जब वह नशे में मदहोश होकर सड़क के बीचों-बीच टहल रहा था, तो कई लोग इस तमाशे को देखने के लिए एकत्रित हो गए। किसी धार्मिक समारोह से जब पंडित जी शराब

ठेके पर पहुंचे तो हिसाब-किताब किए बिना ही शराब की इतनी मात्रा गटक गए कि उनकी जुबान तो फिसली ही रही थी, साथ में शरीर ने भी साथ देना छोड़ दिया। किसी तरह अहाते से बाहर तो निकले, लेकिन कदम जब आगे नहीं बढ़े तो बीच सड़क पर ही उन्होंने खुद का बिछौना बना लिया। ऐसे में किसी व्यक्ति ने सबक सिखाने के लिए पंडित जी के सिर की चोटी काटकर उनकी जेब में डाल दी। हालांकि बाद में इस कार्य की आलोचना भी हुई, लेकिन दबे स्वर में लोग भी यही कह रहे थे कि जब पंडित जी ही धर्म का पालन नहीं कर रहे तो चोटी काटने वाले व्यक्ति ने भी कोई गलत काम नहीं किया।

Back to top button