पार्लर में लड़कियां करती थी गन्दा काम, 1000 में बेचती थी अपना जिस्म

पार्लर में मसाज करने की आड़ में लड़कियां करती थीं ‘गंदा काम’, लेकिन पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्यों वे जिस्म बेचती थीं। इसके अलावा कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए।
हरियाणा के पानीपत में चांदनी बाग पुलिस स्टेशन से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर एक मॉल की बेसमेंट में मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सीजेएम ने चार मसाज पार्लरों से 13 युवतियों को पकड़ा। इनमें से एक की उम्र 18 साल से कम है, वहीं 8 लड़कियां अविवाहित हैं।
7 लड़कियां पानीपत की है। 4 लड़कों और 13 लड़कियों को जमानत दे दी गई है। 13 लड़कियों और 1 लड़के को करनाल जेल रविवार को जमानत मिल गई। दो लड़कियों को मुचलका जमा नहीं होने के कारण रिहा नहीं किया गया, लेकिन जब इनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि एक महिला अपने पति को नशा मुक्ति केंद्र में छोड़कर आई थी। सास साथ रह रही थी, इसलिए घर खर्च के लिए पार्लर आती थी।
पांच लड़कियां शादीशुदा थीं, इनमें से तीन महिलाओं का तलाक हो चुका था। एक महिला का पति शराब का आदी निकला। महिलाओं ने बताया कि पैसे के लिए उन्हें ये सब करना पड़ता था। गिरोह के लोग कई लड़कियों को महीने की सैलरी पर रखते थे। कई लड़कियां करनाल, पानीपत से आती जाती थीं तो कई ने पानीपत में ही कमरा ले रखा था। सुबह से शाम 7 बजे तक ड्यूटी होती थी।
सीजेएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान मौके से गर्भ रोकने का आपत्तिजनक सामान बरामद किया है। सीजेएम थाना चांदनी बाग की बजाय पहले से ही पुलिस की एक टीम गठित कर डेकोय के साथ मसाज पार्लर में पहुंचे थे। यहां से करीब 8800 रुपये बरामद किए। इनमें तीन हजार रुपये सीजेएम द्वारा नोट किए हुए पाए गए। सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ होने का पता लगने पर थाना चांदनी बाग प्रभारी संदीप कुमार मौके पर पहुंचे।





