झगड़े के बाद नाइजीरियन युवक को गर्लफ्रेंड ने चाकू गोदकर मार डाला

नई दिल्ली.नशे के दौरान शुरू हुए विवाद में एक युवती ने 30 वर्षीय नाइजीरियन मूल के युवक की चाकू मार कर हत्या कर दी। आरोपी युवती भी नाइजीरियन है। वह युवक के साथ लंबे समय से लीव-इन-रिलेशन में थी। शनिवार को इजु उजुम्मा से मिलने आया था, इसके बाद दोनों ने शराब पी और उनकी अपने रिलेशन को लेकर बहस शुरु हो गई। ये बहस बाद में हाथापाई में बदल गई और इसी बीच गुस्से में आकर उजुम्मा ने रसोई में रखे चाकू से इजु पर हमला कर दिया। चाकू से गंभीर चोट आने के बाद इजु जमीन पर गिर पड़ा। उसके शरीर में किसी प्रकार की हरकत नहीं होती देख उजुम्मा घबराई और उसे लेकर द्वारका मोड़ स्थित एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां चिकित्सकों ने इजु को मृत घोषित कर दिया।
झगड़े के बाद नाइजीरियन युवक को गर्लफ्रेंड ने चाकू गोदकर मार डाला
– अस्पताल से हत्या की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना नाइजीरियन एंबेसी को दी, उधर हत्या के आरोप में मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी महिला उजुम्मा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इजु की मौत से आक्रोशित नाइजीरियाई मूल के लोगों ने उजुम्मा के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें:- मोदी को टक्कर देगा विपक्ष का यह धांसू प्लान, साथ आये ये दो जानी-दुश्मन

– छह माह पहले ही नाइजीरिया से आया था इजु : दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर के विपिन गार्डन में पिछले तीन वर्षों से रहने वाली उजुम्मा नाइजीरियन फूड का रेस्टोरेंट चलाती है। वहीं, उसका दोस्त इज़ू छह माह पहले ही दिल्ली आया था और यहां से रेडीमेड कपड़े नाइजीरिया निर्यात करता था।
मामले की सूचना ​मिलने के बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। साथी ​ही मामले की सूचना नाइजीरिया से जुडे अधिकारियों को भी दे दी गई है।
Back to top button