UP भर से आ रहे श‍िक्षामित्रों को लखनऊ पहुंचने से पहले किया जा रहा वापस

  • लखनऊ.सुप्रीम कोर्ट से समायोजन रद्द होने से नाराज शिक्षामित्र सोमवार से लखनऊ में प्रदर्शन करने जा रहे है। शिक्षामित्रों का दावा है कि पूरे प्रदेश से करीब 1 लाख 70 हजार की संख्या में शिक्षामित्र लखनऊ पहुंच रहे हैं। हालांकि पुलिस श‍िक्षामित्रों को शहर के बाहर ही रोकने की कोश‍िश कर रही है। रास्ता रोकने से नाराज श‍िक्षामित्रों ने कई जगह सड़क जाम कर दिया है। ये सत्याग्रह आंदोलन लक्ष्मण मेला पार्क में शुरू किया जा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने लखनऊ में धारा 144 लगी दी है।
    UP भर से आ रहे श‍िक्षामित्रों को लखनऊ पहुंचने से पहले किया जा रहा वापस

    शिक्षामित्र को लखनऊ आने पर रोक…

    – शिक्षामित्र लखनऊ के झूलेलाल पार्क में सत्याग्रह आंदोलन करने की तैयारी में है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने शिक्षामित्रों के राजधानी आने पर रोक लगा रही है।
    – शहर के बाहर से ही लोगों को वापस भेजा रहा है। पुलिस ने बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर से आ रही बसों को लखनऊ-दिल्ली मार्ग पर रोक दिया गया है।
    – वहीं उन्नाव में भी 5 बसों को वापस कर दिया गया है। जिसमें सैकड़ों की मात्रा में लोग राजधानी कूच कर रहे थे।
    शिक्षामित्रों ने किया हाईवे जाम
    – बीच रास्ते से बसों को वापस करने से शिक्षामित्र नाराज हो गए। गुस्से में आकर एक घंटे तक इटौंजा टोल टैक्स पर जाम लगा दिया। जिससे यातायात बाधित हो गया। इससे दैनिक यात्रा करने वाले यात्री को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
    – विधानसभा, सीएम आवास, हजरतगंज में पुलिस की कड़ी व्यवस्था की गई है। शिक्षामित्रों के लखनऊ में एंट्री पर रोक लगाते हुए जगह-जगह पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

    राजधानी में तैनात क‍िए गए भारी पुल‍िस फोर्स

    – शिक्षामित्रों के प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने राजधानी में धारा-144 लागू कर दिया है। वहीं, बड़े पैमाने पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
    – बताया जाता है क‍ि अध्यादेश संशोधन कर सहायक अध्यापक बनाने की मांग को लेकर यह आंदोलन होगा। प्रकिया पूरी होने तक समान कार्य का समान वेतन की मांग शिक्षामित्र कर रहे हैं।
    – शिक्षामित्रों के सभी संगठनों का सामूहिक आंदोलन रविवार रात और सोमवार सुबह पहुंचेगा। प्रदेश भर से ट्रेनों और बसों से लखनऊ पहुंच रहे शिक्षामित्रों को रोकने के प्रदेश भर पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है।
    – सोमवार को विधानसभा के सामने बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने की सूचना को लेकर सुरक्षा के इंतजाम बड़ा दिए गए हैं।

    ये भी पढ़ें:- न्यूयार्क- इंडिया डे परेड में नजर आई ‘बाहुबली’ की ‘प्रेमिका’, हजारों लोग हुए शामिल

    इन नारों के साथ श‍िक्षाम‍ित्र देंगे धरना

    -‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ नारे के साथ श‍िक्षाम‍ित्र लक्ष्मण मेला पार्क में अनिश्चितकाल के लिए धरना देने का एलान क‍िया है। उनका कहना है क‍ि जब तक मांग पूरी हो जाती है तब तक लखनऊ से वापस नहीं होना है।
    -वहीं, अमरोहा जिले में शनिवार को शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा आंदोलन के तीसरे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम खून से चिट्ठी लिखी थी। इसके अलावा कटोरा लेकर सड़क उतरकर पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर भीख मांगे थे। इससे पूर्व सुबह के समय शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय पर तालाबंदी कर गेट पर धरना दिया था।
    -सोमवार से शिक्षामित्र लखनऊ मुख्यालय पर धरना देंगे। इसके लिए शिक्षामित्र रविवार को लखनऊ रवाना हो गए हैं।
    -बता दें, समायोजन निरस्त होने के बाद प्रदेश सरकार से मांग पूरी न करने पर तीसरे दिन शिक्षामित्रों का आंदोलन उग्र हो गया था। प्रदर्शन में शामिल होने वाले जिलाध्यक्ष योगेश भड़ाना ने कहा कि शिक्षामित्र पिछले 16 सालों से सेवा दे रहे हैं। अधिक उम्र होने के कारण उनके सामने रोजगार का कोई विकल्प नहीं बचा है। ऐसी दशा में उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है।
Back to top button