मणिपुर के पूर्व मंत्री के बेटे को परोसे गए थे अठारह पैग, हुआ बार मैनेजर के खिलाफ केस

  • नई दिल्ली. मणिपुर के पूर्व मंत्री के बेटे सिद्धार्थ की दूसरी मंजिल से गिरकर हुई मौत के मामले में बार मैनेजर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। नाबालिग को शराब परोसने की वजह से पुलिस ने यह एक्शन लिया है। बार में उसे अठारह पैग परोसे गए थे । पुलिस को इसकी सीसीटीवी फुटेज भी मिल गई है, जिसमें वह बार में प्रवेश और बाहर निकलते दिख रहा है।
    मणिपुर के पूर्व मंत्री के बेटे को परोसे गए थे अठारह पैग, हुआ बार मैनेजर के खिलाफ केस
    – 12 अगस्त को पीसीआर कॉल आई थी कि हौजखास विलेज मेन पार्किंग में एक युवक दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया है।
    – जांच के दौरान मृतक की पहचान दिल्ली कॉलेज आॅफ आर्ट्स एंड कामर्स के छात्र सिद्धार्थ के तौर हुई थी।
    – डॉक्टरों ने एमएलसी में इस बात का जिक्र किया वह नशे में था। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान हौजखास में मौजूद सभी बार में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालनी शुरु की थी।
    – हालांकि सिद्धार्थ की रहस्यमय हालत में हुई मौत के मामले की जांच पहले ही दक्षिणी जिला पुलिस से ट्रांसफर होकर क्राइम ब्रांच के हवाले हो चुकी है।
    – यह अभी भी पुलिस के लिए जांच का विषय बना है कि आखिर सिद्धार्थ कैसे और किस हालत में नीचे गिरा था। 
Back to top button