BJP मंत्री ने ओडिशा सांसद को लिखा हिंदी में पत्र, आया जवाब- नहीं आती आपकी हिंदी…

नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ओडिशा के ढेंकानाल से बीजू जनता दल के सांसद तथागत सत्पथी के बीच हुआ एक बेहद रोचक पत्र व्यवहार सामने आया है। 11 अगस्त को हिंदी में भेजे गए नरेंद्र तोमर के पत्र का जवाब सत्पथी ने 19 अगस्त को उड़िया में भेजा है। इस पत्र को ट्वीट करते सत्पथी ने लिखा कि माननीय केंद्रीय मंत्री जी ने हिंदी में क्या लिखा है, मुझे नहीं पता, इसलिए मैं उन्हें उड़िया में जवाब भेज रहा हूं।

– दरअसल, केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री नरेद्र सिंह तोमर ने सत्पथी को एक पत्र भेजा था।
– इसमें न्यू इंडिया मंथन, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम का हवाला देते हुए 15 अगस्त को ग्राम सभा और 21 से 25 अगस्त के बीच जिला पंचायत के तत्वावधान में सम्मेलन करने का जिक्र किया गया था।
– इसी पत्र में उन्होंने एक कार्यक्रम में सत्पथी को शामिल होने का अनुरोध भी किया था।
– इसमें लिखा था कि माननीय प्रधानमंत्री की इच्छा के अनुसार कार्यक्रम में ‘2022 का भारत कैसा हो’ विषय पर चर्चा की जाएगी।
– हिंदी में लिखे गए इस पत्र का शनिवार को सत्पथी ने उड़िया में जवाब लिखकर भेजा।
ये भी पढ़ें:- अभी-अभी: हुआ बड़ा खुलासा ऐशो आराम के लिए अंसारी ने एक साल में फूंके 377 करोड़, पीएम मोदी भी हुए हैरान
तथागत के पत्र का हिंदी अनुवाद
आदरणीय
श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी
आपका 11-8-2017 का पत्र मुझे मिला। इसके लिए आपको धन्यवाद। पर दुख के साथ लिख रहा हूं कि चूंकि मैं आपकी हिंदी नहीं जानता, इसलिए आपने पत्र में क्या लिखा है, यह मैं समझ नहीं पा रहा हूं। मैं यह कहना उचित समझता हूं कि ओडिशा एक सी कैटेगरी राज्य है, इसलिए आप हमारे साथ उड़िया या अंग्रेजी में ही पत्राचार करें। भगवान जगन्नाथ आपका मंगल करें।
-तथागत सत्पथी, सांसद, ढेंकानाल