तमिलनाडु में बनने जा रही बीजेपी की सरकार

P-Muralidharतमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी यहां पैठ बनाने की भरपूर कोशिश में जुटी हुई है। भाजपा महासचिव और तमिलनाडु के प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा कि तमिलनाडु में भाजपा की सरकार बनेगी .उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में पहली बार भारतीय जनता पार्टी अपने बलबूते करीब 156 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि 24 सीटों पर हमने एक स्थानीय पार्टी के उम्मीदवारों को अपना चुनाव चिन्ह दिया है।

कई सीटों पर भाजपा के पक्ष में चौंकाने वाले नतीजे आएंगे। इनमें कई हम जीत भी सकते हैं। भाजपा का वोट
प्रतिशत भी बढ़ेगा।लोकसभा चुनावों में भाजपा को 5.3 प्रतिशत मत मिले और हमने कन्याकुमारी की लोकसभा सीट भी जीती। हमारी कोशिश है कि विधानसभा चुनावों में हम अपना मत प्रतिशत भी बढ़ाएं और सीटें भी इतनी जीतें कि सरकार के गठन में भाजपा की भूमिका हो।

इस बार भाजपा ने राज्य के बड़े दलों के साथ भले ही गठबंधन नहीं किया, लेकिन हमने क्षेत्रीय स्तर पर अपने समाजों में असर रखने वाले कुछ दलों के साथ गठबंधन किया है। एसआरएम शिक्षण संस्थानों के संचालक के दल आईजेके को 45 सीटें दी हैं। वह अपने चुनाव निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं।

देवेंद्रास समाज के दल, तेवर समाज के दल के उम्मीदवारों को 24 सीटों पर भाजपा का चुनाव निशान दिया है। इसी तरह यादव समाज के दल के साथ भी गठबंधन किया है। इन दलों का अपने अपने समाजों पर अच्छा असर है। फिर इस बार भाजपा पूरे प्रदेश में चुनाव लड़ रही है। इसका फायदा भी मिलेगा।

 
 
Back to top button