स्तनपान के दौरान महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को खानपान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है, प्रेग्नेंसी का समय बहुत नाजुक होता है. इस समय महिलाओं को अपना खास ख्याल रखने की सलाह दी जाती है. इसके अलावा महिलाओं को स्तनपान के दौरान भी अपना ध्यान रखना चाहिए.

स्तनपान के दौरान महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

जब बच्चे को सामान्य खाना देना शुरू नहीं किया जाता, तब तक वह सिर्फ मां के दूध पर ही निर्भर करता है. जो भी मां खाती है, उसी से बच्चे को पोषण मिलता है. इसलिए स्तनपान के दौरान स्मोकिंग नहीं करना चाहिए. यदि आपका पार्टनर या घर में कोई स्मोक करे तो उसे न करने की समझाइश दे, इससे भी बच्चे पर गलत असर पड़ता है.

ये भी पढ़े: डॉ. कफील ही निकला मासूम बच्चों का असली कातिल! इस बड़ी साजिश का हुआ खुलासा…

स्तनपान के दौरान दवाइयों का इस्तेमाल सोच समझ कर करना चाहिए. डॉक्टर की सलाह ले कर ही कोई दवाई ले. स्किन पर लगाने वाले लोशन और क्रीम से भी सावधान रहे. ये बच्चे पर गलत असर डाल सकती है. स्तनपान के दौरान डियोड्रेंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. इनमें मौजूद केमिकल स्किन पर चिपके रहते है जो बच्चे को नुकसान पंहुचा सकते है.

 

Back to top button