14 लाख में नीलाम हुआ आइंस्टीन का पत्नी को लिखा पत्र

बोस्टन। प्रख्यात जर्मन भौतिक विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन के एक पत्र की 21,492 डॉलर (करीब 14 लाख रुपये) में नीलामी की गई। नोबेल पुरस्कार विजेता आइंस्टीन ने इस पत्र को 5 दिसंबर, 1919 को अपनी पत्नी और बेटों को लिखा था।आइंस्टीन

पेज के दोनों ओर लिखे गए इस पत्र पर एक तरफ उन्होंने “अल्बर्ट” और दूसरी ओर “पापा” नाम से हस्ताक्षर किए थे। अमेरिका के नीलामी घर आरआर के अनुसार, हस्तलिखित इस असामान्य पत्र से आइंस्टीन के निजी जीवन और उनकी वैज्ञानिक विरासत का विवरण मिलता है।

पत्र की शुरुआत में आइंस्टीन ने पत्नी मिलेवा मरिक को तलाक देने की व्यवस्था और बेटे हैन्स अल्बर्ट की शिक्षा के बारे में चर्चा की है। उन्होंने लिखा, “ऐसा प्रतीत होता है कि हमारे भाग्य में खानाबदोश वाली जिंदगी लिखी है।

मौजूदा हालात में मैं यह समझ सकता हूं कि तुम बहुत अच्छी हो सकती हो। मैं यह भी चाहूंगा कि अल्बर्ट का स्कूल नहीं बदला जाए।” आइंस्टीन ने दूसरी ओर पत्र में अपने बेटों हैन्स और एडवर्ड की पढ़ाई के बारे में लिखा है।

Back to top button