लड़की बोली-मुझे ले जाओ, लड़का पहुंचा तो फैमिली वालों ने किया ये हाल

फरीदाबाद . लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने गजब युक्ति निकाली। पुलिस ने लड़की से आरोपी के पास फोन कराया कि वह उसके साथ रहना चाहती है और वह यहां आकर उसे ले जाए। आरोपी भी शनिवार को उसके के झांसे में आकर अमरोहा से अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पहुंचा। पहले से घात लगाए बैठे परिजनों ने आरोपी को पकड़ा और बुरी तरह धुन डाला। एक पुलिसकर्मी ने अकेले ही भीड़ को तितर-बितर किया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।बच्ची के किडनैप की बात सुनकर अन्य लोगों ने भी किया हाथ साफ …लड़की बोली-मुझे ले जाओ, लड़का पहुंचा तो फैमिली वालों ने किया ये हाल
 
– लोगों ने जब उसे पीटने का कारण पूछा तो परिजनों ने कह दिया कि बच्ची को किडनैप करके ले जा रहा था। 
– यह सुनकर भीड़ भी उस पर टूट पड़ी। वहां से गुजर रहे सिपाही राजकुमार ने आरोपी की जान बचाई और उसे कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया। 
– एएसआई सरला ने आरोपी की गिरफ्तारी डाली है। उसे रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़े: पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस समारोह के स्पेशल मेहमान होंगे चीन के उपप्रधानमंत्री

भीड़ के गुस्से के बीच हीरो की तरह डटा रहा सिपाही
– जिस वक्त गुलशाद को किशोरी के परिजनों ने दबोचकर अजरौंदा मेट्रो स्टेशन पर पीटना शुरू किया तो उन्होंने अन्य लोगों को बताया कि बच्ची का किडनैप करके भाग रहा था। 
– यह सुनकर वहां आते-जाते हर शख्स ने उसे पीटना शुरू कर दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे तीन पुलिसकर्मियों ने आरोपी गुलशाद को भीड़ से बचाने की जद्दोजहद की। लेकिन भीड़ पुलिसकर्मियों के साथ ही धक्का मुक्की-करने लगी। 
– भीड़ के गुस्से को देख दो पुलिसकर्मी तो वहां से चंपत हो गए लेकिन सिपाही राजकुमार डटे रहे। – उन्होंने तीन-चार बार अारोपी को ऑटो में बैठाकर ले जाने की कोशिश की लेकिन लोग उसे ऑटो से खींचकर पीटना शुरू कर देते। करीब आधे घंटे तक सिपाही अकेले ही भीड़ को तितर-बितर करता रहा। बड़ी – मशक्कत के बाद उन्होंने आरोपी को एक तिपहिया में बैठाकर कोतवाली पुलिस तक पहुंचाया।
Back to top button