6 और अभ्यर्थी शामिल होंगे आरएएस 2016 के इंटरव्यू मे, कोर्ट ने किया आदेश जारी

जयपुर/अजमेर।राजस्थान लोक सेवा आयोग कोर्ट के आदेश पर 6 और अभ्यर्थियों को आरएएस 2016 के इंटरव्यू में शामिल कर सकता है। कोर्ट के आदेश के बाद इन अभ्यर्थियों ने आयोग से संपर्क साध कर जल्द से जल्द उन्हें इंटरव्यू लेटर जारी करने का आग्रह किया है। अभी तक आयोग ने इस संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है और न ही इन अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए गए हैं।
6 और अभ्यर्थी शामिल होंगे आरएएस 2016 के इंटरव्यू मे, कोर्ट ने किया आदेश जारी
– इन दिनों आयोग में आरएएस 2016 के इंटरव्यू की प्रक्रिया जारी है। आयोग द्वारा तीन बोर्ड में साक्षात्कार किए जा रहे हैं। प्रतिदिन 48 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार किए जा रहे हैं।
– कोर्ट के आदेश लेकर आयोग पहुंचे अभ्यर्थियों का कहना है कि आरएएस प्री परीक्षा 2016 में विवादित दो प्रश्नों पर हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट द्वारा 266 अभ्यर्थियों को आरएएस मुख्य परीक्षा 2016 में बैठाने की अनुमति दी गई थी।
– आयोग ने मुख्य परीक्षा का परिणाम 25 जून 2017 को घोषित कर दिया, लेकिन इन 266 अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित नहीं किया गया।

ये भी पढ़े: आज रात 5 रुपए का सिक्का आपको बना देगा करोड़पति!

– इस पर कुछ अभ्यर्थी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गए। सुप्रीम कोर्ट ने एस एलपी सिविल रिट संख्या 3595/2017 शिवराम चौधरी वर्सेज स्टेट ऑफ राजस्थान मामले में 3 अगस्त 2017 को अंतिम निर्णय दिया।

– अभ्यर्थियों का दावा है कि कोर्ट ने 6 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल करने की अनुमति दी है। कोर्ट ने पास हुए अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में कट ऑफ मार्क्स से ज्यादा अंक लाने पर सफल घोषित किया है। अब आयोग को इस बारे में निर्णय करना है।
Back to top button