गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं होने से 5 हजार लोग हैं परेशान

  • संतनगर/ भोपाल.संत हिरदाराम नगर व आसपास के क्षेत्रों में गैस एजेंसी संचालकों द्वारा सिलेंडरों की होम डिलीवरी नहीं दी जा रही है। यही कारण है कि वार्ड 3 के कई इलाकों के लोग गैस गोदामों के आसपास सुबह से नजर आने लगते हैं। होम डिलीवरी से वंचित करीब 5 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को शुरू से ही इस तरह की समस्याएं हो रही हैं। ऐसे में सुबह से शाम तक कई बार लोगों को गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
    गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी नहीं होने से 5 हजार लोग हैं परेशान
     

    ये भी पढ़े: लोकसभा ने पास किए राज्यसभा के मुकाबले ज्यादा विधेयक, ये अहम बिल हुए पारित

    गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलेंडर लेने के लिए पहले एजेंसी पर बुकिंग करानी पड़ती है, इसके बाद गोदाम भेज दिया जाता है। कई बार तो ऐसा भी हो जाता है कि गोदाम में सिलेंडर खत्म हो जाते हैं और अगले दिन आना पड़ता है। इधर कई कॉलोनियां तो ऐसी हैं जो गोदाम से महज 500 मीटर की दूरी पर हैं, फिर भी उन्हें बुकिंग कराने के बाद होम डिलीवरी नहीं मिलती, जिसके चलते उपभोक्ताओं को एजेंसी आकर सिलेंडर की डिलीवरी लेनी पड़ती है। संतनगर में गैस सेवा के लिए 3 प्रमुख एजेंसियां हैं। इन एजेंसियों पर सुबह से रात तक उपभोक्ताओं की भीड़ रहती है।

     
     
Back to top button