युवती ने चैट करते हुए किया सुसाइड,बनाई वीडियो:

sucide_1463117601फ्रांस में 19 साल की लड़की ने 1000 लोगों से लाइव वीडियो चैट करते हुए ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। आत्महत्या का ऐसा पहला मामला सामने आया है जह किसी ने अपनी मौत का वीडियो खुद शूट किया हो। इस घटना से पूरी दुनिया के लोग सहम गए हैं। इस वीडियो को यूट्यूब पर सिर्फ तीन दिन में करीब 3 लाख लोगों ने देखा। यह लड़की पेरिसकोप नाम के एक एप पर चैटिंग कर रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की यह वीडियो चैट अपने फ्लैट में कर रही थी।

इस दौरान वो सोडा और सिगरेट पीते हुए 1000 लोगों से चैट कर रही थी। वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार वो फ्रेंच भाषा में अपने पूर्व प्रेमी के बारे में लोगों से बात कर रही थी। उसने अपने पूर्व प्रेमी पर आरोप लगाया कि उसने उसके साथ गाली गलौच की और उसका बलात्कार भी किया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार युवती ने 4 बजकर 29 मिनट पर ट्रेन से कटकर जान दे दी। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग लड़की को आत्महत्या करने से रोक रहे थे लेकिन वो नहीं मान रही थी और उसने आत्महत्या कर ली।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लड़की का फोन ऑफ किया। फोन ऑफ होने तक लोगों के मैसेज और आवाजे वीडियो में आ रहे थे।

 
 
 
 
Back to top button