Panasonic ने लॉन्च किए A3 और A3 Pro स्मार्टफोन, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन

नई दिल्ली। स्मार्टफोन बाजार में तीन नए हैंडसेट पेश किए गए हैं। इनमें पहला स्मार्टफोन चीन की कंपनी ओप्पो का R11 स्पेशल एडिशन है। वहीं, दूसरा और तीसरा फोन जापानी कंपनी पैनासोनिक के Eluga A3 और A3 Pro लॉन्च किए हैं। इसके अलावा पैनासोनिक ने Panasonic Eluga A3 को 11,290 रुपये और Panasonic A3 Pro को 12,790 रुपये में लॉन्च किया है। इन स्मार्टफोन्स को वर्चुअल अस्सिटेंट ARBO के साथ शिप किया जाएगा। साथ ही इन्हें ऑफलाइन चैनल के जरिए पैनासोनिक के ब्रैंड स्टोर्स और दूसरे रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध करा दिया गया है।A3 और A3 Pro स्मार्टफोन
Panasonic A3 के फीचर्स:

इसमें 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। इस पर आशी ड्रैगन टेल की ग्लास कोटिंग दी गई है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। यह फोन 1.25 गीगाहर्ट्ज कवाड-कोर मीडियाटेक MT6737 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 16 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो यूएसबी 2.0 चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Panasonic A3 Pro के फीचर्स:

इसमें 5.2 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन एंड्रायड 7.0 नॉगट पर काम करता है। यह फोन 1.3 गीगाहर्ट्ज ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6753 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम से लैस है। इसमें 32 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 4000 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए इसमें पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश के साथ 13 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। साथ ही 8 एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.0 और माइक्रो यूएसबी 2.0 चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह ड्यूल सिम स्मार्टफोन है।

Back to top button