झपट्टा मार पशुपालक को चंबल में खींच ले गया मगर, पुलिस कर रही तलाश

मंडरायल (करौली)। करौली के मंडरायल में शुक्रवार को चंबल घाट पर मगरमच्छ एक पशुपालक को पानी में घसीट कर ले गया। घटना का पता चलते ही वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस ने चंबल में रेस्क्यू आपरेशन चलाया है। जानिए और इस बारे में ….

– मंडरायल उपखण्ड मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर चंबल नदी के राजघाट के पास टोडी गांव के एक व्यक्ति को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया।
– पुलिस ने बताया कि टोडी गांव निवासी गोपाल मल्लाह पुत्र बद्री मल्लाह (33) अपनी भेसौं को चंबल नदी से होकर निकाल रहा था। उसे यह जरा भी अंदाजा नहीं था कि पानी में कोई घात लगाए बैठा है। एक मगरमच्छ ने गोपाल पर तेजी से झपट्टा मारा और उसे पानी में खींच लिया।

ये भी पढ़े: सरकार ने माना- नोटबंदी, जीएसटी और कर्जमाफी से ग्रोथ को लगा बड़ा झटका
– गोपाल के साथ तीन लोग और थे जो किनारे पर खड़े थे। गोपाल के साथियों ने मगर को गोपाल पर हमला करते तथा पानी में ले जाते देख लिया। उन्होंने इसकी सूचना गांव वालों व गोपाल के परिजनों को दी।
– धीरे-धीरे वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। एएसआई पृथ्वीसिंह खटाना मय जाप्ते के वहां पहुंचे।
– पुलिस की सूचना पर घड़ियाल व वन विभाग के कर्मचारी भी वहां पहुंचे।
– सभी ने स्टीमर व ग्रामीणों की मदद से चंबल में शव की तलाश की, लेकिन अभी तक शव का कोई पता नहीं चल सका है।