पीएम मोदी से मुलाकात के बाद बोले नीतीश, अपना फैसला लेने को स्वतंत्र है शरद यादव

नई दिल्ली। बिहार में जारी राजनीतिक हलचल के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शरद यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है। नीतीश कुमार ने कहा है कि पार्टी ने जो भी फैसले लिए वो सर्वसम्मति से लिए हैं और शरद यादव अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं।

नीतीश ने यह बयान शुक्रवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद दिया। नीतीश शाह से मिलने पहुंचे थे और इस बैठक में गठबंधन को मजबूत करने के अलावा बिहार के विकास को लेकर भी बात हुई। नीतीश कुमार ने बैठक से बाहर आकर कहा कि विकास के मुद्दों पर बात हुई है। मैं अगस्त के अंत में फिर आऊंगा और राज्य के विकास के मुद्दों पर बात होगी।

बता दें कि गुजरात राज्यसभा चुनाव में मुश्किल लड़ाई जीतने के बाद जहां कांग्रेस ने विपक्ष को एकजुट करने के प्रयासों के बीच इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

वहीं अाज विपक्षी एकता पर जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने सोनिया गांधी पर जमकर हमला बोला। त्यागी ने कहा कि विपक्ष की बैठक में जेडीयू को बुलाकर सोनिया गांधी ने हमारी पार्टी में फूट डालने की कोशिश कर रही हैं।

विपक्ष को एकजुट करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के नेतृत्व में 18 विपक्षी दलों की बैठक अाज नई दिल्ली में बुलाई गई है। विपक्षी नेताओं की बैठक संसद के पुस्तकालय में होगी। इस दौरान उन मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनके सहारे केंद्र सरकार को घेरा जा सकता है। संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्र के खिलाफ क्या रणनीति हो, इस मुद्दे पर भी चर्चा की जाएगी।

शरद यादव को भी विपक्षी नेता के तौर पर बैठक के लिए न्योता भेजा गया है। माना जा रहा है कि नीतीश कुमार के खेमा बदलने से एकजुटता के प्रयासों को लगे बड़े झटके के मद्देनजर सोनिया गांधी के साथ अब ममता बनर्जी भी इस दिशा में सक्रियता दिखाएंगी।

Back to top button