धार के फूलेड़ी गांव का गौरव, टीवी धारावाहिक बालकृष्ण मे बनेगा कृष्ण का सखा

-
खिलेड़ी/धार/इंदौर.धार जिले के पंचायत फूलेड़ी के तीन गांव व मजरे की आबादी 3500 है। इस गांव के 13 वर्षीय गौरव पाटीदार को टीवी धारावाहिक व विज्ञापनों में अभिनय का मौका मिला है। गौरव का चयन पिछले साल एक रियलिटी शो में हुआ था। एक साल में ही विज्ञापन एवं टीवी धारावाहिकों में वह कई तरह के किरदार निभा चुका है। गौरव ने हालही में एक विज्ञापन में अपनी भूमिका निभाई है। अब टीवी धारावाहिक बालकृष्ण में भी गौरव भगवान कृष्ण के बाल सखा का किरदार निभाएगा।

ये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश
खेती करता है परिवार, फिल्मों में जाने का है सपना
गौरव ने धारावाहिक शृंगार स्वाभिमान में एक सीन दिया है। इस धारावाहिक के सेट पर फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार अपनी फिल्म टायलेट एक प्रेम कथा के प्रचार पर भी आए थे, जिसमें भी उसे गौरव को कुछ देर मस्ती करते हुए दिखाया है। गौरव का परिवार फूलेड़ी में खेती करता है। गौरव ने बताया एक बार रियलिटी शो में चयन के बाद इंदौर की एक एकेडमी में राहुल पाटीदार व बरखा पाटीदार से मुलाकात हुई। वहीं से मैं मुंबई गया और आज टीवी धारावाहिक एवं विज्ञापनों में रोल के लिए ऑफर आ रहे हैं। फिल्मों में भी जाने का सपना है।





