करोड़पति विधवा से शादी करने वाला था जर्नलिस्ट, जेठ ने इसलिए कराया मर्डर

इंदौर। मंदसौर के पिपलियामंडी के जर्नलिस्ट कमलेश जैन की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक़ जैन एक विधवा से शादी करना चाहते थे, शादी रोकने और संपत्ति बचाने के लिए महिला के कारोबारी जेठ ने 50 लाख की सुपारी देकर कमलेश की हत्या करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में जेठ सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में यूज पिस्टल, बाइक, मोबाइल और सिम भी जब्त कर ली है।
करोड़पति विधवा से शादी करने वाला था जर्नलिस्ट, जेठ ने इसलिए कराया मर्डर
– 31 मई को कुछ अज्ञात लोगों ने पत्रकार कमलेश जैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके परिजनों ने शक के आधार पर सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन जांच के दौरान हत्या में किसी का हाथ होने की पुष्टि नहीं हो सकी।

ये भी पढ़े: इस देश ने भारत को दिया बड़ा तोहफा, अब बिना वीजा भारतीय लोग जा सकेगे इस देश

– जांच के दौरान ये खुलासा हुआ कि कमलेश की शादी नहीं हुई थी। घटना के दो दिन बाद 2 जून को नगर के एक बड़े व्यापारी नवीन जैन की विधवा से उसकी शादी होने वाली थी। नवीन के बड़े भाई सुधीर जैन कपड़े के बड़े व्यापारी और प्रॉपर्टी ब्रोकर हैं। दोनों भाइयों के नाम पर करोड़ों की जायदाद है।
 
– कमलेश के कई साथियों ने पुलिस को बार-बार सुधीर की कॉल डिटेल चेक करने और उससे पूछताछ करने को कहा था। पुलिस को दूसरे लोगों ने भी यह फीडबैक दिया था कि सुधीर उसकी बहू की शादी कमलेश के साथ नहीं बल्कि अपने एक रिश्तेदार के साथ करवाना चाहता था, पर पुलिस शुरुआत में इसे बिलकुल गंभीरता से नहीं ले रही थी।
 
जेल में बंद ड्रग्स स्मगलर्स को दी सुपारी ..
– एसपी मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी सुधीर ने कमलेश को रास्ते से हटाने के लिए अपने दोस्त धीरज अग्रवाल के माध्यम से प्रतापगढ़ जेल में बंद कुख्यात तस्कर आजम पिता कयूम लाला और गोपाल राठौर उर्फ संन्यासी को 50 लाख रुपए की सुपारी दी।
– इसके लिए धीरज ने अखेपुर जाकर आजम के नाबालिग बेटे को पांच लाख रुपए दिए तथा बाकी रकम की जवाबदारी मंदसौर जेल में बंद आरोपी गोपाल ने ली थी। आजम के इशारे पर कच्ची बस्ती निवासी धर्मेंद्र पिता अशोक धारू कमलेश की रैकी कर रहा था।
– 31 मई को आजम का नाबालिग बेटा अपने चचेरे भाई सलमान साथ बाइक पर पिपलियामंडी पहुंचा और उसने कमलेश की गोली मारकर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने अपचारी, आरोपी धीरज पिता जसवंत अग्रवाल, सुधीर पिता पारसमल जैन को गिरफ्तार किया।
 
5 हजार नंबरों की जांच, इंदौर पुलिस पर नहीं किया भरोसा
– कमलेश की हत्या का खुलासा 70 दिनों बाद हुआ। एसपी के मुताबिक जांच में करीब 5 हजार फोन नंबरों की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में पकड़े गए गैंगस्टर शाकिर उर्फ बकरी ने पूछताछ के दौरान कमलेश की हत्या की बात कही थी। उसने कारोबारी सुधीर जैन के नाम का खुलासा भी किया था। लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने काफी दिनों तक जैन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।
 
लगातार बहला रहा था आरोपी जेठ
– कमलेश की हत्या के कुछ दिनों बाद कुछ मीडियाकर्मियों ने हत्या के मामले में सुधीर का वर्जन लिया था। तब उसने मासूमियत से सुधीर ने कहा था कि हम दोनों भाइयों के बीच में बहुत पहले संपत्ति का बंटवारा हो गया था। इसलिए संपत्ति विवाद जैसी कोई बात नहीं थी। उसने यह भी कहा कि घटना के दो दिन पहले एक अज्ञात महिला ने मुझसे कमलेश के बारे में यह कहा था कि वह अच्छा लड़का नहीं है। आप अपनी बहू की शादी उससे मत करवाना। लेकिन मैंने इस मामले में कुछ नहीं कहा।
 
50 करोड़ का मालिक है सुधीर
– एसपी ने बताया अारोपी सुधीर प्राॅपर्टी ब्रोकर है और आरोपियों के साथ उसके पुराने संबंध हैं। वह करीब 50 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालिक है। जानकारों के मुताबिक मंदसौर और नीमच क्षेत्र में अखेपुरा के तस्कर लाला बंधुओं के कई मददगार हैं। ये लोग समाज में भले और प्रतिष्ठित बनकर रहते हैं, लेकिन पीछे से देशद्राेही स्मगलरों के संपर्क में हैं और उनकी मदद करते हैं।
Back to top button