रक्षाबंधन पर मां के साथ मामा के घर आई थी, हो गई ये दर्दभरी घटना

रक्षाबंधन पर मां के साथ मामा के घर पर गई थी। वहां बेहद खुश थी वो। उसकी चहक आंगन में गूंज रही थी जिसे सुनकर पूरा घर खिलाखला रहा था। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि खुशनुमा माहौल में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर के लिए किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। सब दौड़ कर उस ओर पहुंचे जहां से मासूम की दर्दनाक चीख सुनाई पड़ रही थी। जैसे ही घर के लोग वहां पहुंचे उसकी हालत देखकर सबकी जान गले को आ गई…

घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे की है। यहां मामा के घर खेलते समय एक मासूम बच्ची खौलते दूध से भरे भगौने में गिर कर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़े: आज फाइनल होगा अयोध्या में राम मंदिर या मस्जिद! सुप्रीम कोर्ट करेगा ऐतिहासिक फैसला
कस्बे के पठानपुरा गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रूपेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। रूपेंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर उसकी बहन शिखा पत्नी हरीशंकर गुप्ता निवासी राजनगर मप्र आई थी।
बताया कि वह डेयरी का काम करता है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे आंगन में एक बडे़ भगौने में दूध खौल रहा था। पास में उसकी भांजी सौम्या(4) खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते वह दूध से भरे भगौने में जा गिरी।
मासूम के चिल्लाने पर वहां मौजूद परिजन दौड़ कर उसे भगौने से बाहर निकाल अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान सौम्या ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डा.मानसिंह ने बताया कि मासूम गंभीर रूप से झुलस गई थी। मामा रूपेंद्र ने बताया उसकी बहन की पांच साल पहले शादी हुई थी।
-खौलते दूध में गिरने से एक मासूम की मौत
-झांसी में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया





