ट्रंप: अपनी हरकतों से बाज नहीं आया उत्तर कोरिया तो दूगा ऐसी सजा की दुनिया देखेगी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया को नई चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उत्तर कोरिया ने अमेरिका या उसके किसी सहयोगी देश पर हमला करने के बारे में सोचा भी तो उसके साथ ऐसा होगा जो उसने ‘‘कभी सोचा भी नहीं’’ होगा.
ट्रंप ने मंगलवार को दिए अपने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि संदेश उतना कड़ा नहीं था और अब यह वक्त अमेरिका के लोगों के लिए कदम उठाने का है. ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि अगर उत्तर कोरिया, अमेरिका को धमकाता है तो उसे विध्वंस का सामना करना पड़ेगा.
इसे भी पढ़े: अभी अभी: चीन से आई सबसे बुरी खबर, हुआ दर्दनाक हादसा चारों तरफ बिछी लाशें
ट्रंप ने गुरुवार को न्यू जर्सी के बेडमिंस्टर में गर्मियों की छुट्टियां बिताने वाले अपने घर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पहली बार है जब उन्होंने यह सुना है जैसा कि वे सुनते हैं. साफ तौर पर कहूं तो यह बयान उतना भी सख्त नहीं था.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वे लंबे समय, कई वर्षों से हमारे देश के साथ यह कर रहे हैं और अब वक्त आ गया है कि कोई व्यक्ति देश और अन्य देशों के लोगों के लिए खड़ा रहे. इसलिए बयान ज्यादा सख्त नहीं था.’’ राष्ट्रपति मंगलवार को दिए गए बयान पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे. पारंपरिक विदेश नीति के विशेषज्ञों और डेमोक्रेटिक सांसदों ने उनके इस बयान की आलोचना की है.





