राखी पर चाइनीज डोर से बच्चे कटा गला, सड़क पर गिरा तो गले से छूट गई डोर

जालंधर.रक्षाबंधन के दिन शीतल नगर के रहने वाले चार साल के जतिन के गले में चाइनीज डोर से कट लग गया। बच्चा खुशकिस्मत था कि डोर के चंगुल से तुरंत निकल गया और जान बच गई। बच्चे के पिता विकास ने बताया कि राखी की शाम वह पास की दुकान पर कोई खाने की चीज लेने गया था।

ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी
लौटते वक्त कुछ बच्चे गली में पतंग को लेकर दौड़ रहे थे। पतंग में चाइनीज डोर थी, जो उसके गले में लिपट गई। गिरने पर डोर जतिन के गले से छूट गई। दर्द से कराहता जतिन घर पहुंचा तो उसे अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने कहा कि कट ज्यादा गहरा नहीं है। विकास ने कहा कि किस्मत अच्छी थी, जो बड़ा हादसा टल गया। अब वे शिकायत भी करें तो किससे? प्रशासन की लापरवाही के कारण छोटे-छोटे बच्चे चाइनीज डोर का धड़ल्ले से इस्तेमाल कर रहे हैं। सरकार को चाहिए की इस पर सख्ती से रोक लगाए।





