विकास बराला ने नोटिस लेने से किया साफ इनकार तो ऐसे घर की दीवार पर चिपका गए

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के बेटे विकास बराला द्वारा आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू से छेड़छाड़ के मामले में अब पुलिस एक्टिव मोड में नजर आ रही है। बुधवार सुबह को पुलिस ने चंडीगढ़ स्थित सुभाष बराला के आवास पर जांच में पूछताछ के लिए समन भेजा है। इसमें विकास बराला को 11 बजे चंडीगढ़ सेक्टर-26पुलिस स्टेशन में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है। वहीं, मेडिकल रिपोर्ट में भी दोनों आरोपियों के शराब पीए होने की पुष्टि हुई है। आवास के बाहर चिपका दिया समन…

उधर, बुधवार सुबह आईजी तेजिंदर लूथरा ने कहा कि आरोपी विकास बराला ने नोटिस लेने से इनकार कर दिया, इसलिए हमने उनके आवास पर नोटिस चिपका दिया।
ये भी पढ़े: बड़ी खबर: सेना ने मार गिराए अलकायदा के तीन आतंकी, मुठभेड़ जारी
लूथरा ने कहा कि इसके अलावा आरोपी ने ब्लड और यूरिन सैंपल देने से इनकार किया है यह उसके खिलाफ जा सकता है।
पीए ने दी नोटिस की जानकारी..
-चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर-7 स्थित प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के आवास के बाहर विकास के नाम से जारी हुआ यह समन चिपका दिया है।
– आवास में मौजूद सुभाष बराला के पीए कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें एक नोटिस जरूर मिला है, लेकिन इससे अधिक उसके पास कोई जानकारी नहीं है।
– समन की जानकारी सुभाष बराला तक पहुंचा दी गई है।
-चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर-7 स्थित प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के आवास के बाहर विकास के नाम से जारी हुआ यह समन चिपका दिया है।
– आवास में मौजूद सुभाष बराला के पीए कृष्ण कुमार ने बताया कि उन्हें एक नोटिस जरूर मिला है, लेकिन इससे अधिक उसके पास कोई जानकारी नहीं है।
– समन की जानकारी सुभाष बराला तक पहुंचा दी गई है।
– बराला ने कहा, “इस मामले को प्रभावित करने के लिए ना तो मैं और ना ही बीजेपी किसी तरह का दबाव डाल रही है।” – बता दें कि कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि हरियाणा बीजेपी चीफ के बेेटे को बचाने के लिए एडमिनिस्ट्रेशन पर दबाव डाला जा रहा है।
CCTV फुटेज की होगी जांच –
चंडीगढ़ पुलिस ने 5 सीसीटीवी की फुटेज हासिल की है। वर्णिका के आरोप के मुताबिक जिस रूट पर उसका पीछा किया गया, उसी रूट के CCTV से फुटेज मिले हैं। – बता दें कि चंडीगढ़ एसएसपी ईश सिंघल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि हमने कुछ CCTV फुटेज की पहचान की है, हम इनसे फुटेज लेंगे और टेक्निकल एनालिसिस पूरी होने के बाद जानकारी देंगे।
वर्णिका बोली- डरूंगी नहीं –
विक्टिम वर्णिका कुंडू का कहना है कि दबाव बनाने के लिए सोशल मीडिया पर उसके फोटो पोस्ट किए जा रहे हैं, लेकिन वह इससे डरेगी नहीं। – वर्णिका ने उसके देर रात अकेले घर लौटने को लेकर उठाए जा रहे सवालाें पर खुलकर जवाब दिया। उसने कहा कि एक तरफ समाज नारी को सशक्त बनाने और समानता का हक देने की बात करता है। दूसरी तरफ ऐसी बे-सिर-पैर की बातें की जाती हैं। मेरे परिवार वालों पता था कि मैं कहां थी। – वर्णिका ने यह भी कहा कि आरोपी युवक भी देर रात सड़क पर थे उनपर सवाल क्यों नहीं खड़े हो रहे। ऐसे लड़कों के कारण युवतियां अनसेफ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जांच एजेंसी और कानून पर यकीन है। – बता दें कि हरियाणा के बीजेपी के वाइस प्रेसिडेंट रामवीर भट्टी ने कहा था कि वो लड़की इतनी रात में क्यों घूम रही थी?





