चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में CCTV फुटेज को लेकर हुआ चौंकाने वाला बड़ा खुलासा

चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में आज सुबह से सभी न्यूज चैनलों पर एक CCTV फुटेज दिखाई जा रही है, अब इस पर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।

कहा जा रहा है कि, चंडीगढ़ छेड़खानी मामले में पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। पुलिस को 5 जगहों से CCTV फुटेज मिली है।
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार CCTV में साफ देखा जा सकता है कि पीड़ित लड़की वर्णिका अपनी काले रंग की कार से सड़क में तेज गति से आगे बढ़ रही है और हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा विकास बराला सफेद रंग की सफारी कार से लड़की का पीछा करता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार पुलिस को ये फुटेज आस पास की बिल्डिंग और दुकानों पर लगे CCTV कैमरों से मिली हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि ही नहीं की है कि CCTV फुटेज में दिख रहीं दोनों कारें पीड़ित लड़की और विकास बराला की ही है।
इस बात की पुष्टि करना कि दोनों कारें पीड़ित लड़की और विकास बराला की हैं, आसान नहीं हैं। क्योंकि CCTV तस्वीरों में किसी भी कार का नंबर नहीं दिखाई दे रहा है जिससे यह कंफर्म किया जा सके।
फुटेज में कार के न तो नंबर दिख रहे हैं, न ही विक्टिम और आरोपियों के चेहरे। बस एक कार आगे जाती दिख रही है और उसके पीछे दूसरी कार नजर आ रही है।
इस Video में 12.36 पर मध्य मार्ग पर वर्णिका की कार गुजर रही है और पूरे 19 सेकेंड बाद आरोपियों की सफारी कार। इसी फुटेज के आधार पर पुलिस वाहवाही बटोरने की फिराक में है।
इससे पहले CCTV को लेकर चंडीगढ़ पुलिस का दावा था कि जिस रास्ते में लड़की की कार का पीछा किया गया, उसके 5 लोकेशन के CCTV फुटेज खराब हैं। रास्ते में कुल 9 CCTV कैमरे थे जिनमें से सिर्फ 4 ही काम करते हुए मिले।
उल्लेखनीय है कि विकास बराला और आशीष कुमार ने सीनियर आईएएस की बेटी की कार का पीछा किया था। उन्होंने लड़की के कार का दरवाज़ा भी खोलने की कोशिश की।लड़की के कई बार फोन करने पर पुलिस वहां पहुंची और दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के अगले ही दिन आशीष बराला को जमानत मिल गई।
जांच में पाया गया कि आशीष बराला ने शराब पी रखी थी। पीड़ित ने इस पूरे वाकय को फेसबुक पर बयां किया था। हालांकि कांग्रेस समेत विपक्ष का आरोप है कि आरोपियों को पुलिस पर दबाव डालकर बचाया गया। विकास बराला बीजेपी हरियाणा के अध्यक्ष और विधायक सुभाष बराला का बेटा है।





