बेअसर हुई उत्तर कोरिया पर ट्रंप की चेतावनी: कहा-तबाह कर देंगे अमेरिकी आईलैंड

मिसाइल परीक्षण को लेकर अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। बुधवार को उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अमेरिका को हमले की धमकी दी है। उत्तर कोरिया का यह बयान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतवानी के बाद आया है। प्योंगयांग ने कहा कि वह अमेरिका के गुआम क्षेत्र में मिसाइल हमला कर सकता है, उसने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
बता दें कि उत्तर कोरिया विश्व भर से मिल रही चेतवानियों को ताक पर रखकर मिसाइल परीक्षण कर रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया पर अपना रुख कड़ करते हुए चेतवानी दी थी।
डोनाल्ड ट्रंप की उत्तर कोरिया को चेतावनी: सुधर जाओ वरना अंजाम दुनिया देखेगी…!
उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अगर अमेरिका को धमकी देना जारी रखा तो इसका अंजाम विध्वंसक होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया नहीं समझा तो इसका परिणाम ऐसा होगा जो दुनिया ने कभी नहीं देखा होगा।
बता दें कि ट्रंप ने न्यूजर्सी में आयोजित एक बैठक के दौरान उत्तर कोरिया को यह चेतावनी दी थी। जिसके बाद उत्तर कोरिया ने यह धमकी दी है। उत्तर कोरिया की न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक कोरियन पीपुल्स आर्मी ने प्रवाक्ता ने कहा कि हमले की तैयारी पूरी कर ली गई है। केवल किम जोंग उन के आदेश का इंतजार है।





