दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालय में 990 रिक्त पदों पर हो रही भर्ती

दिल्ली डिस्ट्रिक्ट एण्ड सेशंस कोर्ट तथा फैमिली कोर्ट की ओर से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पर्सनल असिस्टेंट और जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गयी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 फरवरी 2024 तय की गयी है। ऐसे उम्मीदवार जो इन पदों के लिए योग्यता पूरी करते हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं उनके लिए यह सुनहरा मौका है।
इच्छुक अभ्यर्थी बिना देरी करते हुए तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) की ओर से कुल 990 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। पदानुसार भर्ती विवरण निम्नलिखित है-
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट: 41 पद
पर्सनल असिस्टेंट: 383 पद
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट: 566 पद
कैसे करें आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी सबसे पहले DSSSB के पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं। इसके बाद क्लिक हियर टू न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद अभ्यर्थी लॉगिन के माध्यम से अन्य जानकारी अपलोड करें। इसके बाद अभ्यर्थी भर्ती के लिए निर्धारित शुल्क जमा करें और पूर्ण रूप से भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के सन्दर्भ के लिए सुरक्षित रख लें।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में फॉर्म भरने के साथ अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व कर्मचारी और महिला उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन पत्र भर सकते हैं।
वेतन
इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पदानुसार पे स्केल 29200 रुपये से लेकर 151100 रुपये तक प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।





