90845 करोड़ बढ़ी Sensex की टॉप-8 कंपनियों की वैल्यू, Reliance तो इतने लाख करोड़ के पार

सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण पिछले सप्ताह कुल मिलाकर 90,844.8 करोड़ रुपये बढ़ा. रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार पूंजीकरण में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई. पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज , टीसीएस , एचडीएफसी बैंक , आईटीसी , एचडीएफसी , भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) , आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण (एम – कैप) में वृद्धि दर्ज की गई जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और इंफोसिस के एम – कैप में गिरावट आई है. 
रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,291.28 करोड़ रुपये बढ़कर 8,02,855.44 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 17,459.57 करोड़ रुपये बढ़कर 3,57,829.21 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का पूंजीकरण 12,085.45 करोड़ रुपये चढ़कर 5,79,121.61 करोड़ रुपये हो गया. टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का एम – कैप 11,501.06 करोड़ की बढ़त के साथ 7,58,844.76 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई का एम – कैप 10,737.8 करोड़ रुपये चढ़कर 2,38,508.24 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.
सुरेश प्रभु ने बताया, 2020 तक 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने का लक्ष्य
इसी प्रकार , एसबीआई का पूंजीकरण 7,407.43 करोड़ बढ़कर 2,51,004.70 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 4,206.13 करोड़ रुपये चढ़कर 3,24,086.86 करोड़ रुपये हो गया. कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,156.08 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 2,36,195.53 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं , दूसरी ओर इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 12,494.4 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 3,11,288.32 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का पूंजीकरण 7,345.07 करोड़ रुपये गिरकर 3,68,210.70 करोड़ रुपये रह गया.
बाजार पूंजीकरण के लिहाज से शीर्ष दस कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही. इसके बाद टीसीएस , एचडीएफसी बैंक , हिंदुस्तान यूनिलीवर , आईटीसी , एचडीएफसी , इंफोसिस , एसबीआई , आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान है. पिछले सप्ताह सेंसेक्स 607.62 अंक यानी 1.68 प्रतिशत बढ़कर 36,671.43 अंक पर बंद हुआ.





