9000 साल पहले कुछ ऐसी दिखती थी लड़कियां, तस्वीरें देख हिल जाएगा दिमाग…

एक रिचर्स में वैज्ञानिको ने 9000 साल पहले के समय की एक टीनएज लड़की का चेहरा तैयार किया है। जो यह बताता है कि मध्य पाषाण युग में लोग किस तरह के दिखते थे।

इस चेहरे को देखकर पता चलता है कि ईसा से 7000 साल पहले महिलाओं के चेहरे की बनावट पुरुषों से मिलती जुलती ही थी। ऐसा माना जाता है कि उस युग में Dawn (ग्रीक में Avgi) नाम की लड़की 15-18 साल की रही होगी जब उसकी मौत हुई।

स्वीडन के पुरातत्ववेदी और शिल्पकार ऑस्कर नीलसन के मुताबिक, Avgi बेहद खास थी, उसकी मादा खोपड़ी और बनावट काफी अलग थी। ऑस्कर इससे पहले भी कई प्राचीन मानवों को अपनी शिल्पकला से जीवन दे चुके हैं। जिनमें एथेन्स की 11 साल की लड़की Myrtis भी शामिल है।ऑस्कर नीलसन कहते हैं कि पाषाण काल के पुरुषों और स्त्रियों के चेहरे की बनावट वक्त के साथ बदलती चली गई। अब पुरुष और महिलाएं कम मैस्कुलिन (मर्दाना) लगते हैं।
Avgi के इस नए अद्भुत रूप को यूनिवर्सिटी ऑफ एथेन्स की रिसर्चर्स टीम ने एक्रोपोलिस म्यूज़ियम में लगाया है। हालांकि, कुछ लोगों को Avgi को देखकर लगता है कि वह चेहरे से ज्यादा खुश नहीं दिखती।लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने जबड़े की खास बनावट के चलते ऐसी दिखाई दे रही है।





