9 करोड़ से भी ज्यादा मंहगा है यह भैंसा… खासियत हिला देगी आपको 24 बार रह चूका है राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप

दोस्तों चौंकिए मत आज हम आपको एक ऐसे भैंसे के बारे में बताने जा रहे है, जिसका 1 महीने का खर्च एक से सवा लाख रूपए है ।
ये भेंसा हरियाणा के रहने वाले कर्मवीर जी के पास है।इस भैंसे की लंबाई 9 फुट है, और इसकी ऊंचाई 6 फुट है।
दोस्तों इस भैंसे का नाम है “युवराज ” इस भैंसे की उम्र 8 साल है और वजन 1500 किलो है। लगभग 75 -75 किलो के 20 लोगों के वजन के बराबर इस भैंसे का बजन है।
हरियाणा के रहने वाले कर्मवीर जी इसको बहुत ही प्यार से पालते हैं, और इसकी बहुत ही अच्छे तरीके से देखभाल की जाती है ।
खुराक भी है लाजवाब
“युवराज” 1 दिन में रोजाना 20 लीटर दूध पीता है, और 10 से लेकर 15 किलो फ्रूट खाता है, और 5 किलो बादाम, काजू, पिस्ता बगैरा भी खाता है ।यह शाम को 5 किलोमीटर तक सैर करने भी जाता है।
युवराज के मालिक कर्मवीर जी इसको अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं, क्योंकि वह इसे अपने बेटे जैसा मानते हैं और उन्होंने इस भैंसे को बचपन से ही एक बेटे की तरह पाला है।और वो इस भैंसे पर बहुत नाज़ करते है।
“युवराज” की देखभाल के लिए 5 नौकर भी है
ऐसे पुरुष जिनके चूमने से लड़कियों की जल्द हो जाती है मौत
आज कर्मवीर की जो पहचान है वो “युवराज”के बजह से ही है।युवराज की देखभाल के लिए कर्मवीर जी ने 4 से 5 नोकरो को रखा हुआ है जिसका वो सब काम करते है, जैसे चारा खिलाना,युवराज की मालिश करना,युवराज को सैर कराना आदि ।
नहीं है बिकाऊ
आप को बता दे कि बहुत से व्यापारियों ने इस भैंसे को खरीदने के लिए कर्मवीर जी को निमंत्रण दिया, मगर कर्मवीर जी ने साफ इनकार कर दिया ।
यहां तक कि करनाल के एक शो में युवराज की कीमत एक विदेशी व्यापारी द्वारा 9 करोड़ लगाई गई फिर भी कर्मवीर जी ने साफ साफ मना कर दिया उन्होंने कहा कि,मैं इसे नही बेच सकता यह मेरे बेटे जैसा है।
50 से 60 लाख प्रति बर्ष आय
इसके पीछे यह वजह भी मानी जाती है की कर्मवीर जी युवराज के स्पर्म (वीर्य) बेचकर और जिलों में हो रहे मवेशी शो में हिस्सा लेकर हर साल लगभग 50 से 60 लाख रुपए बहुत ही आसानी से कमा लेते हैं।
अब तक डेढ़ लाख बच्चों का पिता
मुर्रा नस्ल की सबसे बेहतरीन भेंसो में से एक युवराज से अब तक डेढ़ लाख बच्चे पैदा हो चुके हैं ।
दोस्तों इसके द्वारा पैदा बच्चे को खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं, इस से पैदा बच्चे की कीमत भी ढाई लाख रूपए है।
युवराज की खासियत यह भी है इसके द्वारा पैदा हुआ बच्चा स्वस्थ पैदा होता है और 2 साल में पूर्ण जवान हो जाता है।और इससे पैदा भैस भी 18 से 20 लीटर दूध देती है।
कर्मवीर जी बताते हैं युवराज ने अब तक कई लोगों का बिजनेस कई गुना बढ़ा दिया है ।देश विदेश के लोग इससे पैदा बच्चे और इसके सीमेन को खरीदने के लिए आते हैं।
24 वार अवॉर्ड भी मिले है
करनाल में रहने वाले कर्मवीर जी को इस भैंसे के द्वारा 24 बार विजय प्राप्त हुई है । इस भैंसे को “राष्ट्रीय पशुधन चैंपियनशिप” में 24 बार अवार्ड मिल चुका है।





