9 महीने से OTT पर हुकूमत कर रही 7 एपिसोड की धांसू सीरीज

 ओटीटी अब एंटरटेनमेंट का एक बड़ा हब बन गया है। जिस पर हर हफ्ते कोई ना कोई सीरीज या फिल्म रिलीज होती है। लेकिन इनमें से कुछ ही होती हैं जो महीनों तक ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाकर रखे। एक ऐसी ही सीरीज है जिसने पिछले 9 महीनों से ओटीटी पर अपनी हुकूमत बरकरार रखी है।

क्या है सीरीज की कहानी?

तीसरे सीजन की कहानी नॉर्थ-ईस्ट इंडिया में बढ़ते तनाव पर आधारित है और दिखाती है कि कैसे COVID-19 का इस्तेमाल चीन-भारत बॉर्डर पर चीन की मौजूदगी बढ़ाने की कोशिशों से ध्यान भटकाने के लिए किया जाता है। इंटरनेशनल डिफेंस कंपनियों का एक ग्रुप भी सोची-समझी अफरातफरी फैलाकर इस इलाके में मिलिट्री हार्डवेयर की बिक्री बढ़ाने का काम करता है। 

भारत का स्पाई एजेंट श्रीकांत तिवारी को मीरा और रुक्मा मिलकर फंसा देती हैं; मीरा इस ग्रुप के लिए बिचौलिए के तौर पर अस्थिरता फैलाने वाले ऑपरेशन संभालती है, जबकि रुक्मा पहले ड्रग डीलर थी और बाद में किराए की लड़ाकू बन गई। मेजर समीर इन घटनाओं पर नजर रखता है और पहले हिस्से के आखिर में कहानी में एंट्री करता है।

9 महीने से ट्रेंड कर रही फिल्म

7 एपिसोड की यह सीरीज नवंबर 2025 में प्राइम वीडियो (Prime Video) पर स्ट्रीम हुई थी। स्पाई थ्रिलर अब 9 महीने बाद भी एक्शन कैटेगरी में टॉप 10 में बनी हुई है। यह सीरीज है मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की ‘द फैमिली मैन 3’ (The Family Man 3)।

Back to top button