9 अप्रैल 2020 का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन…

मेष — अविवाहित लोगों के विवाह की चर्चा हो सकती है। परिवार में आपसी सामंजस्य मजबूत होगा। प्रेमी जनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ — अनावश्यक खर्चों में बढ़ोत्तरी हो सकती है। परिवार में तनाव हो सकता है। आपका धन कहीं फँसने की आशंका है। प्रोफेशनल और पारिवारिक जीवन में बैलेंस करना पड़ेगा। गुप्त शत्रु आज सक्रिय हो सकते हैं।

मिथुन — जॉब में समस्या हो सकती है। व्यापार के मामले में दिन शुभ रहने वाला है। अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल कर पायेंगे। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिन्ता हो सकती है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।

कर्क — गम्भीरतापूर्वक कार्य करने की कोशिश करें। मन में अपनी प्रतिष्ठा को लेकर चिन्ता हो सकती है। कार्य में विघ्न आने की आशंका है। अपने आत्मविश्वास को कम न होने दें। कफ के रोगियों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।

सिंह — अच्छे लोगों से आपके सम्बन्ध मजबूत होंगे। समस्याओं को हल करने की कोशिश सफल रहेगी। सोशल मीडिया से कोई अच्छा लाभ मिलने वाला है। कहीं घूमने का मन करेगा। जॉब में तरक्की हो सकती है।

कन्या — गलत विचारों से दूर रहें। कूटनीतिक मामलों में सफलता मिलेगी। येन-केन प्रकारेण अपना कार्य पूरा कर लेंगे। बॉस आपकी बातों से कनफ्यूज हो सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं का आनन्द उठायेंगे।

तुला — व्यापार में आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। लव लाइफ काफी रोमांचक रहेगी। मनोरंजन में काफी रुचि लेंगे। मन में काफी अच्छे सपने बुनेंगे। दिन वैभवयुक्त रहने वाला है। समाज में इज्जत बढ़ेगी।

वृश्चिक — पुरानी गलतियाँ आज आप पर भारी पड़ सकती है। प्रेम-सम्बन्ध में दूरियाँ उत्पन्न हो सकती है। जॉब में आपके काम को तवज्जो नहीं मिलेगी। तनाव से बचने के लिये योग और प्राणायाम का सहारा लें। लोग आपसे पैसा मांग सकते हैं।

धनु — सभी काम आसानी से बन जायेंगे। आपकी थकान दूर होगी। काफी तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी आज आपसे काफी खुश रहेगा। विभिन्न स्त्रोतों से धन आगमन का मार्ग प्रशस्त होगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा।

मकर — जॉब में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने वाला है। सरकारी कामों की अड़चन समाप्त होगी। आपसे ईर्ष्या करने वाले लोग भी आपकी प्रशंसा करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। घर और वाहन के बारे में कुछ प्लान कर सकते हैं।

कुम्भ — पूजन और कर्मकांड के प्रति रुचि जागृत होगी। घर के बुजुर्गों के व्यवहार से असन्तुष्ट रहेंगे। विरोधी परास्त होंगे। विद्यार्थियों को कुछ नया सीखने की इच्छा जागृत होगी। कारोबार सामान्य रहेगा।

मीन — कड़वी जबान बोलने से बचें। गलत लोगों की संगत से नुकसान होगा। प्रशासन से टकराने की कोशिश न करें। मौसमी बीमारियों से परेशानी झेलनी पड़ सकती है। तामसिक और मौसम के प्रतिकूल खान-पान से परहेज करें।

Back to top button