899 रुपये में करना है हवाई यात्रा तो आज आखिरी मौका

यदि आप 899 रुपए में हवाई यात्रा करना चाहते हैं तो आज आखिरी मौका है। इंडिगो ने 3 दिन की बिक्री योजना शुरू की थी, जिसकी 13 फरवरी आखिरी तारीख है।

इस ऑफर के तहत घरेलू यात्रा पर शुरुआती किराया 899 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर 3,399 रुपये है। साथ ही कंपनी ने अमेरिकन एक्सप्रेस, आरबीएल और डीबीएस कार्ड से पेमेंट करने पर 20 फीसद कैशबैक का भी ऑफर रखा है।

इस ऑफर के तहत 11 फरवरी से 13 फरवरी के बीच टिकट बुक कराई जा सकती है, जबकि बुक किए गए टिकट पर यात्रा की तारीख 26 फरवरी से 29 सितंबर 2019 तक है। इंडिगो की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह ऑफर केवल नॉन स्टॉप फ्लाइट पर मान्य है। साथ ही इस ऑफर को किसी अन्य स्कीम और प्रमोशन के साथ नहीं जोड़ा जाएगा। ज्यादा जानकारी के लिए आप इंडिगो की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

इंडिगो वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, चेन्नई से बेंगलुरु के टिकट की कीमत 999 रुपये, चेन्नई से भुवनेश्वर की 2099 रुपये और चेन्नई से कोलंबो की कीमत 3,699 रुपये है। इसी तरह दिल्ली से जयपुर रूट पर टिकटों की कीमत 1,299 रुपये और दिल्ली से बेंगलुरु के टिकटों की कीमत 2,699 रुपये है।

Back to top button