8 हजार रु से भी कम में 4000MAH बैटरी और 4GB रैम वाला स्मार्टफोन

हाल ही में भारत में कूलपैड ने अपना नया स्मार्टफोन Coolpad Note 8 लॉन्च किया था. इस फोन को कम्पनी ने 4000mAh की दमदार बैटरी, डुअल रियर कैमरा के साथ और 4GB रैम के साथ 9,999 रूपये में इंडियन कंज्यूमर के लिए उतारा था. हालांकि अब इस पर ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर 2000 रूपये की छूट मिल रही है. तो चलिए आपको बताते हैं कैसे आप इसे मात्र 7,999 रूपये में पा सकते हैं.
कम्पनी आपको 2000 रूपये का कैशबैक ऑफर भी दे रही है, जिसे आप अप्लाई कर इसका लाभ उठा सकते हैं. कूलपैड नोट 8 की पेमेंट करते वक्त आप इसके साथ MOB2000 प्रोमो कोड अप्लाई कर देंगे तो आपको 2 हजार रूपये का कैशबैक पेटीएम वॉलेट में दे दिए जायेगा. इस अमाउंट को आप वापस अपने बैंक अकाउंट में भी भेज सकते हैं. अतः इस तरह से यह फ़ोन महज 7,999 रूपये में आपका हो जाएगा.
Coolpad Note 8 हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलता है. बता दें कि यह डुअल सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है. इस स्मार्टफोन में 5.99 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है. स्मार्टफोन में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ मीडियाटेक एमटीके 675 0टी क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ मालीटी860-एमपी2 जीपीयू दिए गए हैं. साथ ही इसमें 4 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की हैं. इसके पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप है. पहलाऑटोफोकस वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है. दूसरा 0.3 मेगापिक्सल का सेंसर हैं. वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट पैनल पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.





