8 अप्रैल दिन शनिवार का पंचांग: जानिए आज किस पर कृपा करेंगे शनिदेव

।।आज का पंचांग।।
आज का दिन मंगल मय हो 8 अप्रैल दिन शनिवार
ऋतु- बसंत
मास-चैत्र
सूर्य उत्तरायण
सूर्योदय:-05:45
सूर्यास्त:-06:15
राहू काल(अशुभ समय)सुबह
09:00से 10:30 तक
तिथि-द्वादशी
पक्ष:-शुक्ल
दिसाशूल- पूर्व
।।आज का राशिफल।।
(ला, ली, लू, ले ,लो , चे, चो ,अ, कू)
?मेष( Aries): आज के दिन आप खुद में सहनशीलता और दूसरों की मदद करने का जज्बा पैदा करने में कामयाब हो सकते हैं। इसी कारण आपके जीवन में पहले से अधिक जगमगाहट और रोशनी आ सकती है जिसके आगे आपकी सहनशीलता और उदार मनोवृति झलक रही हो। वैसे भी आपके अन्दर लोकप्रियता और समाज सेवा के कई गुण मौजूद हैं जिनके बल पर लोग अपने आपको श्रेष्ठ साबित करते हैं।
सुझाव:- आज आप चमेली का तेल श्री हनुमान जी को अर्पण करें यश प्राप्त होगा।
शुभ रंग:- चॉकलेटी।
(वा, वी, वि, वू , वे ,वो ,ई ,उ, ए ओ)
?वृष(Taurus): रविवार के बावजूद आज के दिन आपको आराम करने के लिए दिल गवाही नहीं देगा। हो सकता है सुबह-सबेरे ही कोई ऐसा भूलाभटका काम आपको याद आ जाए जिसके लिए आप अपना पूरा दिन समर्पित कर सकते हैं। बिजनस अथवा कारोबार के सिलसिले में किसी व्यक्ति विशेष से सांयकाल के समय मिल लेना बेहतर रहेगा।
सुझाव:- आज आप भगवान राधा माधव की उपासना करें लाभ होगा।
शुभ रंग :- श्वेत।
(का,की कु, के, को हा, घ ,छ, )
?मिथुन(Gemini): आज के दिन आप किसी पुराने सम्बन्ध का नवीनीकरण कर सकते हैं। कुछ व्यक्तिगत और सामाजिक उत्तरदायित्व भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद किसी पारिवारिक समारोह या उत्सव में शामिल होना पड़ सकता है। वैसे भी आजकल त्यौहारों के मौसम चल रहे हैं। अत: दिल खोलकर इनके साथ अपने को भी जोड़ लें। एक नई ताकत आपके अन्दर आ सकती है।
सुझाव:- आज आप कदली फल का दान करें मंगल होगा।
शुभ रंग – हरा।
(डा, डी, डू, डे, डो, हे, हो,हू ,ही)
?कर्क(Cancer): कोई प्रियजन या नजदीकी दोस्त आज आपको बहसबाजी या विवाद में उलझा सकता है। यदि आप अपने मिजाज को सन्तुलित नहीं रखेंगे तो बहसबाजी या आरोप-प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। ऐसा वातावरण आपकी छुट्टी को खराब ही करेगा। अत: पहले से ही यह सोचकर चलें कि आपका इनसे ज्यादा लगाव नहीं है।
सुझाव:- आज आप भगवती को नारियल अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग – भूरा।
(मा, मी मू, मे, मो, टा, टि, टू, टै)
?सिंह(Leo): आज आपके फुर्सत और आराम क्षणों को कोई प्रियजन खराब कर सकता है। हो सकता है उसकी जरूरत और मांग को पूरा करने के लिए आपको अपनी जेब भी ढीली करनी पड़े। यदि आप उसे कुछ लेन-देन के फेर में डाल देंगे तो फिर आगे चलकर उससे पीछा छुड़ाना भारी पड़ेगा। हालात देखकर काम करें।
सुझाव:- आज आप दर्पण कंघा दान करें उत्तम होगा।
शुभ रंग – लाल।
( पा, पि, पू, पे, पो ष, म्, ठ टो)
??कन्या(Virgo): आज के दिन यदि आप अपने विरूद्ध कोई बात किसी से सुनते हैं तो उस पर अधिक गौर नहीं करें। उस व्यक्ति का भी विश्वास न करें जो आपको एक नई मुसीबत में डालने की कोशिश कर रहा है। कूटनीति और चाटूकारिता के परिणाम कभी-कभी बहुत गंभीर भी हो जाते हैं। यदि आप किसी अच्छे खान-पान की तलाश कर रहे हैं तो नजदीकी क्लब या रेस्तरां में जाना बेहतर होगा।
सुझाव:-आज आप श्री राम जी का स्मरण करके कार्य प्रारम्भ करें लाभ होगा।
शुभ रंग – आसमानी।
(रे, रो, रा, री, ता, ती, तू, ते)
⚖तुला(Libra): अपने घर-परिवार और जीवन शैली को अच्छे स्तर पर लाने में आप सदैव प्रयत्नशील रहे हैं। आज के दिन भी आपको किसी पुराने मसले पर फिर से विचार करके अपने घर की साज-सज्जा और डेकोरेशन को दुरूस्त करनी होगी। अपने द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्य को नियमित रूप से अमल करने में दूसरों की मदद ले सकते हैं।
सुझाव:- आज आप देवालय में जाकर लाल चंदन लगाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – मटमैला।
(ना ,नी, नू ,ने ,नो ,तो, या ,यी ,यू)
?वृश्चिक(Scorpio): आज के दिन का पूरा समय आपको अपनी दैहिक यानी शारीरिक इच्छा की पूर्ति करने में व्यतीत होगा। विपरीत योनि का कोई वरिष्ठ व्यक्ति आपसे प्रेम या प्यार का निवेदन कर सकता है। यदि आपके अन्दर कुछ रोमांस पैदा हो रहा तो सम्बन्ध आगे बढ़ाने में आप खुले दिल से तैयार हो सकते हैं। ऐसे सम्बन्ध आपके लिए भी टॉनिक का काम करेंगे।
सुझाव:- आज आप तिल तेल का दीपक जलाएं लाभ होगा।
शुभ रंग – गुलाबी।
(ये,यो,भा, भी,भू, भे, ध, फ,ढ)
?धनु(Sagittarius): वक्त पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा कर लेना आपके लिए हमेशा ही जरूरी होता है। अवकाश के दिन भी आप कुछ न कुछ ऐसे काम को अंजाम दे देते हैं जो आगे चलकर आपको राहत और फुर्सत के क्षण दे देता है। अपने चल और अचल सम्पत्ति का रखरखाव करने में आपका रविवार बखूबी इस्तेमाल हो जाएगा।
सुझाव:- आज आप संध्या के समय किसी पवित्र नदी में दीपदान करें लाभ होगा।
शुभ रंग – फिरोजी।
(भे, जा,जी, जू जे जो खी, खू,खे, खो,गा, गी)
?मकर(Capricorn): किसी हाई प्रोफाइल व्यक्ति के सम्पर्क से आपकी प्रगति और उन्नति की संभावनाएं बहुत ही मजबूत हो रही हैं। आज के दिन भी आपको ऐसे सम्पर्कों पर कुछ पानी और डाल देना चाहिए यानी कि इन पर अपनी तरफ से उपहार और भेंट आदि देकर आगे के लिए छिटपुट लाभ मार्ग भी खोजने चाहिए।
सुझाव:- आज आप तुलसीपत्र पर राम नाम लिख कर देवालय में अर्पण करें लाभ होगा।
शुभ रंग- सुनहला हरा।
(गू, गे, गो,सा,सी,सू से,सो,दा)
?कुंभ(Aquarius ): अपने काम को निकालने के लिए आपको युक्ति, कूटनीति और उदारतापूर्वक दान-पुण्य करने का मौका भी निकालना होगा। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही आध्यात्मिक प्रेरणा आपको धन-व्यय करने में तत्पर बना सकती है। यदि आप अपने परिजनों के साथ कहीं पर कोई मनोरंजन या मौजमस्ती करना चाहें तो भी दिन का उत्तरार्ध भाग अनुकूल साबित होगा।
सुझाव:- आज आप काले तिल का दान करें लाभ होगा।
शुभ रंग- केसरिया।
(दी,दू,थ, झ, दे ,दो,चा, ची )
?मीन(Pisces): आज के दिन आपको पूरी तरह आराम और विश्राम करना होगा। अच्छा समय हमेशा ही एक ही रूप लेकर नहीं आता है। वक्त के मिजाज में बदलाव होते रहते हैं यदि आप भी इसी बदलाव से प्रभावित हो रहे हैं तो आपको सन्तोष और सुख की अनुभूति मिलनी चाहिए। यदि आप और भी अच्छा वक्त देखना चाहें तो इंतजार करना होगा।
सुझाव:- आज आप श्री गणेश जी को ताम्बबुल अर्पण लरें लाभ होगा।
शुभ रंग – बैगनी।
।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1आज चैत्र माह शुक्लपक्ष द्वादशी तिथिहै।
2 आज शनि प्रदोष व्रत है।
।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
जब जब राम मनुज तनु धरही।
भक्त हेतु लीला बहु करही।।
अर्थ:- गोस्वामी जी कहते है जब-जब श्री राम जी मनुष्य शरीर धारण करते है। तो भक्तों के हित के लिए मार्गदर्शन के लिए बहुत लीलाएं करते है।
।।आप सब का मंगल हो ।।
।।इति शुभम् ।।
।।आचार्य स्वामी विवेकानंद ।।
।।श्री अयोध्या धाम ।।
||श्रीरामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतोर्विद||
सम्पर्क सूत्र:-9044741252