8 अक्टूबर 2019 का राशिफल, जानिए किन राशियों के लिए खास होगा आज का दिन…

मेष राशिफल— नवीन योजनाओं में काम करने का अवसर मिलेगा। आपकी क्षमताओं में विस्तार होगा। ऑफिस में बॉस का रवैया मित्रवत रहेगा। नयी संपत्ति खरीदने के योग प्रबल हैं। शाम के समय किसी से झगड़ा न करें।

वृषभ राशिफल— घर पर बाहर से मेहमान आ सकते हैं। विद्यार्थियों को नये मौके मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में बहसबाजी को पूरी तरह से टालें। विदेश से नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। किसी धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

मिथुन राशिफल— प्रेम-संबंधों में खटास आ सकती है। खर्च बढ़ने से मन में उद्विग्नता रहेगी। नकारात्मक चिन्तन आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहा है। आज तुरंत प्रतिक्रया देने के बजाय संयम से काम लें। दिन सावधानी से बिताने की सलाह दी जाती है।

कर्क राशिफल— आज सौन्दर्य और साजसज्जा में विशेष ध्यान देंगे। मँहगे आभूषण और फर्नीचर्स में खर्च कर सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखदाई रहने वाला है। ऑफिस में सहकर्मियों का व्यवहार अत्यंत विनम्र और सहयोगी रहेगा। दिन सुखदाई और आनंददायी रहने वाला है।

सिंह राशिफल— आज आपके ऊपर कर्ज बढ़ सकता है। घर में कलह का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में काम का बोझ अवश्य रहेगा, लेकिन आप पूरी लगन से काम पूरा करेंगे। माइग्रेन के रोगियों को सावधान रहना चाहिये। आपकी चतुराई और कार्यकुशलता से विरोधियों का मनोबल गिरेगा।

कन्या राशिफल— आज सृजनात्मक कार्यों में लीन रहेंगे। आज की हुई प्लानिंग्स भविष्य में बहुत काम आने वाली है। ललित कला से जुड़े लोगों के लिए दिन नये अवसर साथ लायेगा। शेयर मार्केट से जुडी हुई एक्टिविटीज के लिए दिन अनुकूल है। प्रेम संबंध को सामजिक स्वीकृति मिल सकती है।

तुला राशिफल— धन-संपत्ति के मामलों में नोंक-झोंक हो सकती है। दोपहर तक दिन तनाव और प्रेशर युक्त रहने वाला है। आपका कोई करीबी मित्र इस दौरान आपकी काफी मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। लेन-देन में सावधानी बरतनी उचित रहेगी।

वृश्चिक राशिफल— आज अपनी चंचल वृत्तियों को त्यागकर के अवसरों का लाभ उठायें। आप जो भी कार्य करेंगे आपको सफलता प्राप्त होगी। प्रतिष्ठित और प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेंगे। कारोबारी संबंध मजबूत हो सकते हैं। रुके हुए कार्यों को शीघ्रातिशीघ्र पूर्ण कर लें।

धनु राशिफल— धन के अपव्यय को लेकर चिंता रहेगी। कोई नयी समस्या सामने आकर खड़ी हो सकती है। जबान मीठी और विनम्र रखेंगे तो कठिन और दुर्गम कार्य भी सुगमता से हो जायेंगे। ज़रा सी चूक आपकी इज्जत को खतरे में डाल सकती है। इधर-उधर की बातें न तो सुनें न ही लोगों से करें।

मकर राशिफल— परिजनों और मित्रों का भरसक सहयोग प्राप्त होगा। बिजनेस में नये निवेश के लिए दिन काफी लाभदायक है। मन शांत और केन्द्रित रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा दिन बितायेंगे। नयी पार्टनरशिप करने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशिफल— शत्रु आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकते हैं। दफ्तर में अपमानित होना पड़ सकता है। आज चुपचाप अपना कार्य करें और अतिरिक्त कार्य से बचें। पुराने रोग भी उभर कर आ सकते हैं। घर के जरूरी इलेक्ट्रिकल उपकरण या वाहनादि खराब हो सकते हैं।

मीन राशिफल— बड़े भाई-बहनों का स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ कुछ मतभिन्नता हो सकती है। सामजिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढेगा। शाम के समय कोई शुभ समाचार मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों की आय बढ़ने के योग बन रहे हैं।

Back to top button